एक्सप्लोरर

प्रयागराज में 23 में से 22 ब्लॉक प्रमुखों ने शपथ लेकर संभाला कार्यभार, बोले- बहेगी विकास की गंगा 

यूपी में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है. प्रयागराज में 23 में से 22 ब्लॉक प्रमुखों ने शपथ ग्रहण करने के बाद अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है. 

Prayagraj Block Pramukh Oath Ceremony: उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को आज पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. संगम नगरी प्रयागराज में भी आज 23 में से 22 ब्लॉक प्रमुखों ने शपथ ग्रहण करने के बाद अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है. हालांकि, कौड़िहार ब्लॉक के प्रमुख जेल में होने की वजह से शपथ नहीं ले सके. शपथ ग्रहण समारोह ब्लॉक परिसरों में हुआ. प्रमुखों को बीडीओ या एडीओ पंचायत ने शपथ दिलाई, जबकि बीडीसी मेंबर्स को ब्लॉक प्रमुखों ने. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए ब्लॉक प्रमुखों ने अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाए जाने का दावा किया तो साथ ही अपने ब्लॉकों को आदर्श बनाए जाने की भी बात कही. 

सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई हल्की झड़प
प्रयागराज के चाका ब्लॉक में कार्यक्रम स्थल पर जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई. हालांकि, बाद में पुलिस ने सभी को अंदर जाने की इजाजत देकर मामला शांत करा दिया. यहां के शपथ ग्रहण समारोह में सपा विधायक उज्जवल रमण सिंह भी मौजूद थे. प्रयागराज में ब्लॉक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह छिटपुट विवादों को छोड़कर शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ. 

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाई गई
वहीं, जालौन जिले में भी ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण आज सम्पन्न हुआ. शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जिले के 9 ब्लॉकों में हुआ. अलग-अलग ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुखों को पद और निष्पक्ष तरीके से काम करने की शपथ दिलाई गई. कोविड -19 प्रोटोकॉल और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करते हुए नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाई गई. जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी कोंच ब्लॉक पहुंचे. कोंच के अभिलाषा गेस्ट हाउस में जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ.

ये भी पढ़ें: 

Pegasus Spy Case: विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, बोले- नकारात्मक राजनीति से देश का माहौल खराब करने की कोशिश

Pegasus Spy Case: सरकार पर हमलावर विपक्ष, कहा- गले नहीं उतर रही केंद्र की सफाई, निष्पक्ष जांच हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास...सवालों पर झुंझला कर झटक दिया ABP न्यूज़ का माइक
गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास...सवालों पर झुंझला कर झटक दिया ABP न्यूज़ का माइक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अवधेश प्रसाद बोले- 'रामजी के दरबार में डकैती', दोषियों के लिए बने विशेष कानून
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अवधेश प्रसाद बोले- 'रामजी के दरबार में डकैती', दोषियों के लिए बने विशेष कानून
Monsoon 2026: शामली में पहली बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, नेहरू मार्केट समेत कई इलाकों में जलभराव
शामली में पहली बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, नेहरू मार्केट समेत कई इलाकों में जलभराव

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget