एक्सप्लोरर

Aligarh News: Lockdown में खुलवा दिए स्कूल, फिर बोले कंफ्यूजन हो गया... बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही आई सामने

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारीयों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां Lockdown में स्कूल खुलवा दिए गए। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारीयों ने रेमेडियल क्लासों के नाम पर कई ब्लॉक के कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी स्कूल खुलवा दिए हैं।

अलीगढ़, एबीपी गंगा। अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारीयों ने ऐसा कदम उठाया कि सैकड़ों स्कूली बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के सरकारी निर्देश के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारीयों ने रेमेडियल क्लासों के नाम पर कई ब्लॉक के कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी स्कूल खुलवा दिए हैं। इन स्कूलों को खोलने के निर्देश बाकायदा ब्लॉक लेवल पर बने स्कूलों के व्हाट्सएप ग्रुप में एक जॉइंट मजिस्ट्रेट, खंड शिक्षा अधिकारी, उप बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिए। इसमें स्कूल खुलने के बाद बच्चों को कक्षा में पास-पास बैठा दिया गया।

Aligarh-school1

स्कूलों के खुलने की बात जब सोशल मीडिया पर फैली, तो अलीगढ़ के बीएसए अंत तक मामले पर पर्दा डालने की कोशिश करते रहे। पहले तो उन्होंने बीएसए के मीडिया ग्रुप में लिख डाला की बेसिक के स्कूल खुलने की न्यूज गलत है।  फिर उन्होंने अख़बारों में छपी खबर का एक विज्ञप्ति के माध्यम से खंडन किया। जब कैमरे पर मीडिया ने उनसे पूछा तो उन्होंने गलतफहमी में स्कूल खुलने की बात कुबूल की, लेकिन हैरानी की बात है कि इतने बड़े मामले में कार्रवाई किसी पर नहीं की गई।

Aligarh-school2

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर लॉकडाउन लागू है। ऐसे में शासनादेश के अनुसार, सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने हैं। मगर अलीगढ़ में एक जॉइंट मजिस्ट्रेट पी बोरा (आईएएस), खंड शिक्षा अधिकारीयों व उप बेसिक शिक्षा अधिकारीयों ने परसों (7 मई) ब्लॉक स्तर पर बने मिशन प्रेरणा के व्हाट्सएप ग्रुप पर स्कूल खोलने के लिए संदेश प्रसारित किया। इसमें रेमेडियल कक्षा चलाने के लिए स्कूल खोलने को कहा। इसके लिए बाकायदा लिस्ट भी जारी की गई कि किस स्कूल में कौन शिक्षण कार्य कराएगा। संदेश में यह भी लिखा कि छात्र-छात्राओं को मास्क पहनाकर एक-दूसरे से दूरी बनाकर बैठाया जाए। एक अध्यापक, शिक्षा मित्र शिक्षण कार्य कराएंगे।

Aligarh-school3

इस पर अलीगढ़ के जवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर के बेसिक स्कूल में कक्षाएं चली। इसी तरह से अन्य स्कूलों में भी कक्षाएं संचालित हुईं। इसके फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद परसों बीएसए ने खबर को गलत बताया।  फिर आज जब स्थानीय अख़बारों में खबर छपी तो इस पूरे मामले पर पहले तो अलीगढ़ के बीएसए लक्ष्मी कांत पांडे ने खंडन आदेश जारी कर दिया और फिर जब मीडिया ने उनसे बात की तो उन्होंने माना कि गलतफहमी में यह स्कूल खुलने की बात टीचरों तक पहुंची।

Aligarh-school6

Aligarh-school4 मीडिया के सवालों का भी बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी कांत पांडे गोलमोल जवाब देते हुए नजर आए और बताया कि कुछ अध्यापकों को कंफ्यूजन हो गया था। बहुत सारे बच्चे जो ऑनलाइन या किसी भी तरह के शिक्षा से वंचित हैं। उसमें यह था कि जहां पर कोई टीचर या शिक्षामित्र गांव में रह रहा है, तो वह बच्चों को खुद जाकर के उनके घर पर बता सकता है। लेकिन कुछ टीचरों को कन्फ्यूजन हुआ और उन्होंने जाकर के दो-तीन स्कूल खोल दिए थे। स्पष्ट आदेश जारी करके और खंड शिक्षा अधिकारियों को भी कह दिया गया है कि किसी भी तरह का स्कूल नहीं खोला जाएगा।  यह खंड शिक्षा अधिकारियों ने कन्फ्यूजन में निर्देशित कर दिया था।  या अपने मन से स्कूल परिसर का यूज कर लिया। जो गलत है इसको तत्काल सब को निर्देशित कर दिया गया है कि स्कूल नहीं खोला जाएगा।

Aligarh-school6

यानी बीएसए खुद मान रहे हैं कि उनके खंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा गलती की गई। इतनी बड़ी गलती पर पहले तो बीएसए पर्दा डालने में लगे रहे, लेकिन बाद में उन्होंने खुद माना कि हां गलती हुई है।  क्या ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

Aligarh-school5

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र से लौट रहे मजदूर यूपी के लिये बड़ी खतरे की घंटी...लखनऊ-कानपुर हाईवे पर धड़ल्ले से आ रहें है मजदूरों से भरे ट्रक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा
कांग्रेस का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget