एक्सप्लोरर

सहारनपुरः पटाखा फैक्टरी में धमाका, एक साल में तीसरा हादसा, फिर से कई लोग हुए घायल

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका होने से कई लोग घायल हो गए. यह पिछले एक साल में तीसरा धमाका है.

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में अवैध पटाखा फैक्टरियों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसके साथ ही यहां होने वाले हादसे भी बढ़ गए हैं पिछले एक साल में तीन फैक्टरियां धमाके का शिकार हो चुकी हैं. एक अनुमान के मुताबिक इस वक्त जनपद में छोटी-बड़ी एक दर्जन से ज्यादा पटाखा फैक्टरियां हैं. इनमें प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा छापामारी भी की गई लेकिन उसके बावजूद भी कोई खास असर नहीं दिखा. हर साल सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है.

बढ़ती अवैध फैक्टरियों की वजह से हादसे भी बढ़ने लगे हैं. पिछले एक साल में तीन फैक्टरियां हादसे का शिकार हो चुकी हैं. अभी हाल ही में एक फैक्टरी हादसे का शिकार हुई है. जिसमें बारूद के ढेर में अचानक आग लग गई. जिससे कि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. कई घायलों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है.

पिछले साल भी दीवाली से पहले हुआ हादसा इससे पहले गत वर्ष भी दीपावली से करीब दो हफ्ते पहले पटाखा फैक्टरी में हादसा हो गया था. यहां थाना गगहलेड़ी क्षेत्र के नवादा तिवारा रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई थी. जिसमें भी कई लोग घायल हो गए. वहीं, एक महिला समेत कुछ लोगों की मौत हो गई थी.

कार्रवाई के नाम पर दिखावा ! हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने कई पटाखा फैक्ट्रियों में छापामारी की. बताता जाता है कि दिखावे के लिए कुछ कार्रवाई भी हुई. हालांकि, परिणाम वही ढाक के तीन रहा. चंद महीनों बाद ही फिर से थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड स्थित एक गांव में पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई. इस हादसे में फिर कई लोग घायल हुए और एक बच्चे समेत दो की मौत हो गई. इसके बाद भी पुलिस प्रशासन की आंख नहीं खुली. अब एक बार फिर से बिहारीगढ़ के सतपुरा गांव में पटाखा फैक्टरी में बारूद के ढेर में आग लग गई. इस हादसे में फिर से कई लोग घायल हो गए. वहीं, प्रशासन भी एक बार फिर वैधानिक कार्यवाही की बात कह रहा है.

ये भी पढ़ेंः

अयोध्याः कुएं में गिरी महिला, उतरने से डर रही थी पुलिस, इतने में फायरमैन ने कर दिया ये काम देहरादूनः किंग कोबरा पर रिसर्च कर रहा है वन विभाग, जानिए क्या है खास
मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस में टिकट पर मंथन, आज दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा शक्ति प्रदर्शन
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस में टिकट पर मंथन, आज दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा शक्ति प्रदर्शन
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो
Varanasi News: शिक्षकों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री योगी इस योजना के तहत पोर्टल करेंगे शुरूआत
वाराणसी: शिक्षकों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री योगी इस योजना के तहत पोर्टल करेंगे शुरूआत

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget