एक्सप्लोरर

Coronavirus: शामली में लॉकडाउन के पहले दिन कालाबाजारी शुरू, दुकानदार वसूल रहे हैं दोगुने दाम

लॉकडाउन के दौरान शामली पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि यहां वहां भीड़ ना लगाएं, घरों में रहें। लेकिन सब्जी व अन्य जरूरी चीजों को लेने के लिए मारामारी मची हुई है तो वही दुकानदार भी इस मारामारी का फायदा उठा रहे हैं।

शामली, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस को लेकर जहां चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है और लोग सहमे हुए हैं तो वहीं शामली के बाजारों में लॉकडाउन के पहले दिन ही बाजारों में कालाबाजारी शुरू हो गयी है। शामली में बाजारों खाने पीने की चीजें पहले दिन ही आसमान छू रही हैं।

बता दे कि मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबंधित करते हुए कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी जिसके बाद रात 12 बजे ही पूरे देश मे लॉकडाउन लागू कर दिया गया।

शामली जिला प्रशासन ने घर का जरूरी सामान लेने के लिए बुधवार सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक राहत दी थी और कहा था कि लोग इस समय के अंदर अपने घर के लिए खाने पीने का सामान ले सकते हैं और जैसे ही सुबह साढ़े छह बजे तो लोगों की भीड़ दुकानों पर टूट पड़ी।

किराने की दुकान हो या फिर सब्जी की दुकान हर ओर सामान लेने के लिए लूट सी मच गई और हर सामान के रेट दोगुना हो गए जो आलू कल तक 15 से 20 रुपए किलो मिल रहा था वह आज 20 से 30 रुपए किलो हो गया और जो आटे का 10 किलो का पैकेट 250 रूपए में बेचा रहा था वह आज 350 रुपए का मिल रहा है। कालाबाजारी की वजह से कीमतों में वृद्धि होती जा रही है और आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

लॉकडाउन के दौरान पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि यहां वहां भीड़ ना लगाएं। लोग घरों में रहें। लेकिन लोग पुलिस की भी बात नहीं मान रहे हैं और सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ लगी है। सब्जी व अन्य जरूरी चीजों को लेने के लिए मारामारी मची हुई है तो वही दुकानदार भी इस मारामारी का फायदा उठा रहे हैं, और ₹50 की चीज को ₹100 में बेच रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget