एक्सप्लोरर

यूपी: मोदी-योगी का प्रचार कर रहे वाहन चालक के साथ BKU कार्यकर्ताओं ने किया दुर्व्यवहार, नरेश टिकैत ने दी सफाई

मुजफ्फरनगर में भाकियू नेताओं द्वारा बीजेपी के प्रचार वाहन के चालक के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. हालांकि भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने इस घटना से इनकार किया है.

Naresh Tikait on Muzaffarnagar Incident: मुजफ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे भाकियू नेताओं ने पीएम मोदी और सीएम योगी का प्रचार कर रहे वाहन चालक के साथ दुर्व्यवहार किया. इतना ही नहीं, भाकियू नेताओं ने वाहन चालक के साथ धक्का-मुक्की कर उसे वापस भेज दिया. भाकियू नेताओं के दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में भाकियू के लोग मोदी-योदी मुर्दाबाद के नारे लगाते भी दिख रहे हैं.

बता दें कि छपार टोल प्लाजा दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर है. भाकियू कार्यकर्ता पिछले दो महीने से यहां पर धरना दे रहे हैं. सोमवार दोपहर उत्तर प्रदेश स्मार्ट प्रदेश का प्रचार करते हुए एक वाहन वहां से गुजर रहा था. चालक और बाइक सवार तीन युवकों ने प्रचार वाहन को धरना स्थल के पास खड़ा किया और मोदी-योगी का प्रचार करने लगा. 

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी समेत अन्य भाकियू नेताओं ने इसका विरोध किया, जिसे देख कर बाइक सवार फरार हो गए. मांगेराम त्यागी ने वाहन चालक को नीचे उतार लिया और धरना स्थल पर प्रचार का विरोध किया. उन्होंने चालक को बंधक बनाने की धमकी भी दी. साथ ही ये कहते भी धमकाया कि जिले के किसी भी गांव में यह प्रचार वाहन दिखाई नहीं देना चाहिए. इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रचार वाहन को वापस भेज दिया. 

नरेश टिकैत की सफाई
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने इस घटना से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि वाहन चालक के साथ दुर्व्यवहार करने वाले हमारे कार्यकर्ता नहीं हो सकते. उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. उन्होंने कहा कि जो भी संगठन के विरुद्ध काम करेगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा. हमारी बीजेपी के लोकल कार्यकर्ता या विधायक से कोई मनमुटाव नहीं है. हमारी लड़ाई केंद्र सरकार के काले कानूनों को लेकर चल रही है.

ये भी पढ़ें:

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- यूपी चुनाव में 2017 से भी बुरा होगा सपा-बसपा का हाल, बताई ये वजह

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 58 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों में मिलेगी नौकरी, जानें क्या है शर्त

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget