एक्सप्लोरर

Farmers Protest: बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने शंभू बॉर्डर को बताया 'पाकिस्तान' का बॉर्डर, सरकार को भी दी चुनौती

Rakesh Tikait on Farmers Protest: बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यह आंदोलन जारी रहेगा, बातचीत से ही समाधान निकल सकता है. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) कल बैठक करेगा और तय करेगा कि आगे क्या करना है.

UP News: मेरठ कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार को घेरा. इस दौरान बीकेयू नेता ने कहा या तो सरकार सुधर जाए नहीं तो जब हम मेरठ आ सकते हैं तो दिल्ली भी जा सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने शंभू बॉर्डर को पाकिस्तान का बॉर्डर बता डाला कि कील कांटे लगाकर वहां के हालात ही ऐसे बना दिए हैं. राकेश टिकैत ने कहा कि किसान कई फाड़ में है, इसका भी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

वहीं राकेश टिकैत ने कहा कि यह आंदोलन जारी रहेगा, बातचीत से ही समाधान निकल सकता है. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) कल बैठक करेगा और तय करेगा कि आगे क्या करना है. राकेश टिकैत ने कहा कि 14 मार्च को दिल्ली की कॉल है लेकिन उस दिन ट्रैक्टर से नहीं जाएंगे. 26 और 27 फरवरी को हाइवे पर ट्रैक्टर खड़े करके विरोध जताने की को बात थी उस पर टिकैत ने कहा कि प्रस्ताव एसकेएम को भेज दिया था और कल 40 संगठनों की बैठक है वहां फाइनल होगा क्या करना है, लेकिन आंदोलन बड़ा होगा.

बता दें कि एसकेएम ने आज देश में सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने का एलान किया था. पश्चिमी यूपी में भारतीय किसान यूनियन का दबदबा है, इसलिए यहां की जिम्मेदारी भाकियू पर थी और राकेश टिकैत आज मुजफ्फरनगर के बजाय मेरठ में आंदोलन की अगुवाई करने पहुंचे थे. कलेक्ट्रेट में घुसने को लेकर पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई और किसान बैरिकेटिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट में जबरन घुसे. किसान नेता राकेश टिकैत ट्रैक्टर से ही कलेक्ट्रेट पहुंचे थे.

बता दें कि किसान संगठनों के दिल्ली चलों मार्च को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों को टीकरी, सिंघू और गाजीपुर सीमाओं पर कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया है. वहीं दिल्ली के बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात करने के बाद सड़कों पर यातायात बाधित भी देखने को मिल रहा है.

मेरठ से सनुज शर्मा की रिपोर्ट

SP-Congress Alliance: सपा-कांग्रेस के गठबंधन एलान आज शाम 5 बजे, लखनऊ में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, ये नेता रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget