एक्सप्लोरर

राकेश टिकैत ने EVM को बताया भाजपा की मौसी, विनेश फोगाट की जीत पर भी दिया बयान

UP News: किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में हुए आंदोलन के दौरान सभी पार्टी की विचारधारा वाले लोग इसमें जुड़े थे. मगर हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का गणित समझ नहीं आया.

Rakesh Tikait Called EVM BJP Aunt: भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के बयान पर किसान नेता राकेश टिकैत ने रविवार को प्रतिक्रिया दी. राकेश टिकैत ने कांग्रेस की हार पर बात करते हुए कहा, "ऐसा नहीं है कि किसान किसी दूसरी पार्टी के साथ नहीं गए हैं. कुछ किसान आंदोलन की वजह से सरकार से नाराज थे और कुछ किसान ऐसे भी हैं, जो सरकार के साथ खड़े रहे. 

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में चुनाव पार्टी, धर्म और जाति के आधार पर होते हैं. जो जिस पार्टी को चाहता होगा, वह उसके पक्ष में ही मतदान करेगा. जो किसान-मजदूर पार्टी के साथ होता है तो वह उसी को चुनता है, मगर संगठन की बात आती है तो वह उसी के साथ होते हैं. इसका मतलब यह नहीं हो जाता कि किसान, संगठन की विचारधारा के मुताबिक ही सबकुछ करें."

उन्होंने कहा, "दिल्ली में हुए आंदोलन के दौरान सभी पार्टी की विचारधारा वाले लोग इसमें जुड़े थे. मगर हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का गणित समझ नहीं आया. जनता ने इन्हें वोट दिया नहीं, लेकिन जीत इनकी ही हुई. जैसे यूपी में गन्ना समिति के चुनाव हो रहे हैं, यहां पर सीधा खेल उनका यह है कि दूसरी पार्टी के लोगों का पर्चा कैंसिल कर दो और बगैर वोट के जीत जाओ. उन्होंने हरियाणा में भी कोई फॉर्मूला लगाया होगा."

भाजपा वाले मास्टर हो गए हैं- राकेश टिकैत

उन्होंने कहा कि जहां जिस पार्टी की सरकार रहती है, वहां एंटी गवर्नमेंट माहौल बनता है. छत्तीसगढ़ में पहले कांग्रेस की सरकार थी, उसके खिलाफ आंदोलन चला तो वहां भाजपा आ गई. भाजपा वाले मास्टर हो गए हैं. वह चुनाव आयोग के डंडे, बुद्धि लगाकर आराम से चुनाव जीत जाएंगे. यही उनका फॉर्मूला है कि हमको इलेक्शन जीतना है, सत्ता नहीं छोड़नी है.

EVM भाजपा की मौसी है- राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने ईवीएम के सवाल पर कहा कि मैं साफतौर पर कहूंगा कि चुनाव में गड़बड़ है और मैंने पहले ही यह बात कही है. जैसे ईवीएम अभी रख दिए गए हैं, लेकिन बाद में किसी अन्य राज्य में चुनाव होंगे. बूथ तक ईवीएम के पहुंचने से पहले इसे किसी पार्टी को नहीं दिखाया जाता है. पहले से ही उसको इंजीनियर प्रोग्राम करते हैं. सब खेल ईवीएम का है. ईवीएम भाजपा की मौसी है.

विनेश फोगाट की जीत पर दी प्रतिक्रिया

राकेश टिकैत ने किसानों के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि अभी बॉर्डर पर हमारा धरना चल रहा है, जो लगभग 14 महीनों तक चलेगा. विनेश फोगाट की जीत पर बोलते हुए टिकैत ने कहा, "अच्छी बात है कि वह जीत गई, लेकिन भाजपा वाले तो अपने नेताओं को भी हरवा देते हैं. केशव मौर्य को पहले चुनाव में हरवाया और उसके बाद उन्हें फिर से डिप्टी सीएम बना दिया, ताकि वह ठीक रहें."

यूपी उपचुनाव को लेकर दिल्ली में BJP की बैठक खत्म, निषाद पार्टी को झटका और RLD की बल्ले-बल्ले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दोगलों से सावधान से 27 में श्रीकृष्ण लाएंगे तक', UP चुनाव से पहले पोस्टर वॉर तेज
'दोगलों से सावधान से 27 में श्रीकृष्ण लाएंगे तक', UP चुनाव से पहले पोस्टर वॉर तेज
PM मोदी-CM योगी पर स्वामी प्रसाद मौर्य का निशाना, 'कुर्सी छोड़ देनी चाहिए'
PM मोदी-CM योगी पर स्वामी प्रसाद मौर्य का निशाना, 'कुर्सी छोड़ देनी चाहिए'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
देहरादून: गड्ढे और अंधेरे ने ली 4 जानें, NHAI और PWD के अफसरों पर FIR
देहरादून: गड्ढे और अंधेरे ने ली 4 जानें, NHAI और PWD के अफसरों पर FIR

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Marriage Vs Live In Relationship: क्या शादी से बेहतर है 'लिव-इन' रिलेशनशिप? सदगुरु की यह बात खोल देंगी आंखें
क्या शादी से बेहतर है 'लिव-इन' रिलेशनशिप? सदगुरु की यह बात खोल देंगी आंखें
Embed widget