एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव को लेकर दिल्ली में BJP की बैठक खत्म, निषाद पार्टी को झटका और RLD की बल्ले-बल्ले

UP By Election 2024: दिल्ली में हुई बीजेपी की इस अहम बैठक में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी मौजूद रहे.

BJP Meeting UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर चली डेढ़ घंटे की बैठक में पार्टी ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं. बीजेपी की इस बैठक में निषाद पार्टी को झटका लगा है और रालोद चीफ जंयत चौधरी की बल्ले-बल्ले हुई है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर हुई इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.

यूपी उपचुनाव को लेकर बीजेपी की इस अहम बैठक में सभी 10 सीटों पर चर्चा की गई, जिसमें से 1 सीट आरएलडी के खाते में जा सकती है. यूपी बीजेपी कोर ग्रुप 3-3 नामों का पैनल लेकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंचा था, जिसमें उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर नाम फाइनल किए. मतलब साफ है कि बीजेपी यूपी उपचुनाव में 9 सीटों और रालोद एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. वहीं संजय निषाद की दो सीटों वाली मांग को खारिज किया जा चुका है.

वहीं अब यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रालोद मुखिया जयंत चौधरी से मिलेंगे और मीरापुर सीट को लेकर बातचीत होगी. बीजेपी की इस बैठक में लगभग सभी सीटों पर नामों पर सहमति बन गई है. बता दें कि निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से कल यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुलाकात की थी, माना जा रहा था कि निषाद पार्टी दो सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रही थी.

इस बैठक में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और यूपी बीजेपी संगठन महामंत्री धर्मपाल मौजूद रहे. 

 BJP यूपी उपचुनाव को लेकर है सतर्क

यूपी उपचुनाव के लिए भले ही तारीखों का ऐलान नहीं हुआ हो लेकिन तारीखों के ऐलान से पहले ही प्रचार का एक चरण पूरा हो चुका है. CM योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उपचुनाव वाली विधानसभाओं का लगातार दौरा किया है. इसके साथ ही 10 विधानसभा क्षेत्रों में 5 हजार करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी गई है और रोजगार मेला के जरिए 30 हजार युवाओं को रोजगार दिए गए हैं.

अलीगढ़ से बुलंदशहर लौट रहे बाइक सवार चार युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget