एक्सप्लोरर

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य की गैरमौजूदगी में हुई बीजेपी की अहम बैठक, उठे ये सवाल

Prayagraj News: प्रयागराज में बीजेपी की अहम बैठक हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव में प्रांत मे पार्टी के खराब प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की गई.

UP Politics: लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मचे सियासी हाहाकार के बाद बीजेपी के काशी प्रांत की बैठक आज संगम नगरी प्रयागराज में हुई. इस बैठक में काशी प्रांत के 16 जिलों और 14 लोकसभा सीटों के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव में प्रांत में पार्टी के बेहद खराब प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा की गई और साथ ही उपेक्षा का आरोप लगाने वाले कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की गई.

बैठक में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि विपक्ष ने वोटरों को बड़े पैमाने पर गुमराह कर दिया था, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से ही पार्टी यूपी में तकरीबन पैंतालीस फीसदी सीटें जीतने में कामयाब हुई. पिछले कुछ दिनों से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे कार्यकर्ताओं को यह भरोसा दिलाया गया कि पार्टी की पहचान और ताकत उनसे ही है. उनके बिना पार्टी कुछ भी नहीं है.

कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की गई

बैठक में मौजूद बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताया और यह संदेश देने की कोशिश की कि उनका उचित सम्मान ही पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. कार्यकर्ताओं को यह भी बताया गया कि अधिकारी सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कानून के मुताबिक ही काम कर रहे हैं. अधिकारी सूबे में कानून का राज स्थापित करने में लगे हुए हैं.

हालांकि सरकार से और बेहतर समन्वय कर नौकरशाही को कार्यकर्ताओं की उचित सलाह सुनने को भी कहा जाएगा. बैठक में हार के कारणों की भी समीक्षा की गई. हालांकि ज्यादातर नेताओं और पदाधिकारियो ने कार्यकर्ताओं और अफसरों का बचाव करते हुए हार का ठीकरा विपक्ष के सिर फोड़ा. कहा गया कि विपक्ष ने संविधान और आरक्षण को लेकर जो दुष्प्रचार किया, उससे कुछ वोटर गुमराह हो गए. 

कांग्रेस-सपा को घेरने की तैयारी 

काशी प्रांत की इस बैठक में यह संकल्प भी लिया गया कि मजबूत रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी उत्तर प्रदेश में जल्द ही 10 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा के उपचुनाव में एक तरफा जीत हासिल कर विपक्ष को करारा जवाब देने का काम करेगी. काशी प्रांत की यह बैठक प्रयागराज में उस फूलपुर विधानसभा सीट पर हुई, जल्द ही विधानसभा का उपचुनाव होना है. फूलपुर के साथ ही बगल के मिर्जापुर जिले की मझवा सीट पर भी उपचुनाव होगा.

बैठक में शामिल नहीं हुए केशव प्रसाद मौर्य

बैठक की अध्यक्षता काशी प्रांत के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य मौजूद थे. बैठक को सांसद प्रवीण पटेल समेत कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया. इस बैठक में सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी शामिल होना था, लेकिन आज सुबह अचानक उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया.

हालांकि केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम रद्द होने पर भी सियासी अटकलों का बाजार गर्म है. केशव प्रसाद मौर्य ने ही रविवार को लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन को सरकार से ज्यादा अहम बताते हुए कार्यकर्ताओं का दिल जीतने का काम किया था. आज की बैठक में एक सौ साठ प्रतिनिधि शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव के लिए सपा-कांग्रेस की डील फाइनल? इन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे अखिलेश-राहुल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget