एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में उधम सिंह नगर में प्रदर्शन, BJP कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में उधम सिंह नगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका है.

Pahalgam Terror Attack News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे भारत को हिलाकर रख दिया है. आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर 27 लोगों की जान लें ली, जबकि कई पर्यटक हमले में घायल हो गए. इस घटना के बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई, देश के विभिन्न हिस्सों में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन कर भारत सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही हैं. उधम सिंह नगर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवादियों का पुतला दहन किया.

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र के डीडी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए 27 पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाक समर्पित आतंकियों का पुतला दहन करते हुए उसकी चप्पल और जूतों से पिटाई की. पुतला दहन करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी कोतवाल प्रशिक्षु आईपीएस निशा यादव को पहलगाम हमले के बाद विवादित पोस्ट करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला
भाजपा नेता विवेक राय ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निहत्थे 27 पर्यटकों को निशाना बनाया गया है जिसको लेकर आज पूरे देश में भरी आक्रोश हैं. उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ता ने पाक समर्पित आतंकियों का पुतला दहन किया. आतंकी भूल गए कि देश में मोदी की सरकार हैं, जो आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है.

भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी सिंह ने बताया कि आतंकियों द्वारा पर्यटकों की निर्माण हत्या की गई है, इस घटना से पूरे देश में भारी आक्रोश है. हम सभी की केंद्र सरकार से अपील है कि आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए और उनको पूरी तरह से मिटा दिया जाए.

विवादित पोस्ट करने वाले कांग्रेसियों पर की कार्रवाई की मांग
पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किच्छा कोतवाली पहुंचकर कोतवाल प्रशिक्षु निशा यादव को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. 

वहीं बजरंग दल के संयोजक अंशुल श्रीवास्तव ने कहा कि पहलगाम में घटना के बाद जहां एक तरफ पूरा देश दुखी हैं. तो वहीं दूसरी तरफ किच्छा में कांग्रेस कार्यकर्ता रिजवान निक्की और जस्सी देवल द्वारा सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट की गई थी. इसके विरोध में आज हम कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी, पुलिस ने हमें कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

(उधम सिंह नगर से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 'मैं 3 दिन पहले कश्मीर में था...', पहलगाम आंतकी हमले के बाद इमरान मसूद का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की दिल्ली में बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की दिल्ली में बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
रामपुर जिला अस्पताल में वीडियो बनाने पर रोक, कार्रवाई की चेतावनी
रामपुर जिला अस्पताल में वीडियो बनाने पर रोक, कार्रवाई की चेतावनी
पीलीभीत में चला बुलडोजर, मेनका गांधी का बनवाया रिक्शा स्टैंड भी ध्वस्त
पीलीभीत में चला बुलडोजर, मेनका गांधी का बनवाया रिक्शा स्टैंड भी ध्वस्त
हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में अज्ञात पर FIR, निष्पक्ष जांच की मांग
हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में अज्ञात पर FIR, निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget