एक्सप्लोरर

UP Nagar Nikay Chunav: 'इस बार बीजेपी का पूरी तरह होगा सफाया', नगर निकाय चुनाव को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा

नरेश उत्तम पटेल ने आरोप लगाया कि बीजेपी सिर्फ वोट की राजनीति करती है. महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गरीबी, उत्पीड़न, सांप्रदायिक विद्वेष से जनता ऊब गई है. सरकारी आंकड़ों पर मत जाइए.

UP Nagar Nikay Chunav 2022: सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (SP State President Naresh Uttam Patel) ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है.  उन्होंने कहा कि बीजेपी से बहुसंख्यक, अल्पसंख्यक सब नाराज हैं. बीजेपी ने किया वादा पूरा नहीं किया. किसानों को फ्री बिजली नहीं मिली. पिछले नगर निकाय चुनाव में बीजेपी 637 में से 577 जगह हारी थी. नगर निगम, नगर पालिका की संख्या बढ़ी है. इस बार नगर निकाय चुनाव में बीजेपी का पूरी तरह सफाया होगा. जीत के लिए बीजेपी की रणनीति काम नहीं आएगी. बीजेपी ने किसी के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया है. 

बीजेपी पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बोला हमला

नरेश उत्तम पटेल ने आरोप लगाया कि बीजेपी सिर्फ वोट की राजनीति करती है. महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गरीबी, उत्पीड़न, सांप्रदायिक विद्वेष से जनता ऊब गई है. सरकारी आंकड़ों पर मत जाइए. जनता बीजेपी को हटाना चाहती है. इसकी शुरुआत नगर निकाय चुनाव से होगी. उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव नतीजों को एबीपी गंगा ने लगातार दिखाया था. उस समय भी चुनाव में बीजेपी बुरी तरह हारी थी. लेकिन बाद में प्रशासनिक बाल, धनबल गुंडों का इस्तेमाल कर जिला पंचायत अध्यक्ष बना लिए. जनता ने सपा के उम्मीदवारों या निर्दलीय को चुना था. 2024 में 80 सीट जीतने का घमंड टूट जाएगा.

'इन्वेस्टर समिट के नाम पर होती है नौटंकी'

एक जमाने में कांग्रेस (Congress) की तूती बोलती थी, समाजवादियों ने हटाया. अंग्रेजों का 200 वर्षीय सूरज भी समाजवादियों की बदौलत डूबा. पिछले दिनों बसपा (BSP) को भी समाजवादियों ने हटाया था. आने वाले समय में बीजेपी को भी समाजवादी विचारधारा बेदखल करेगी. देश से भी 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का पत्ता साफ होगा. फरवरी 2023 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (Global Invester Summit) को नरेश उत्तम पटेल ने दिखावा करार दिया. उन्होंने पूछा कि पिछले 5 साल के इन्वेस्टर समिट से कितना निवेश आया. रोजगार का साधन पैदा नहीं होने से लोग बेरोजगारी के शिकार हैं. योगी सरकार इन्वेस्टर समिट के नाम पर नाटक करती है. 

बसपा सुप्रीमो मायावती के आरोपों को नकारा

हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने ट्वीट कर सपा को आंबेडकर और बहुजन विरोधी बताया था. बसपा के वार पर नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि हम डॉक्टर लोहिया, बाबा साहेब आंबेडकर जैसे सभी महापुरुषों का अनुसरण करते हैं. उनके बताए रास्ते पर चलने का काम करते हैं. हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं. हम उनके सिद्धांतों, विचारों पर चलने वाले लोग हैं. समाजवादी अच्छे लोगों का सम्मान करते हैं. हमारा लक्ष्य देश मजबूत बनाना है. देश में बढ़ती बेरोजगारी पर सरकारों का ध्यान नहीं. लोग हताशा का शिकार हो रहे हैं. हाथों को काम चाहिए लेकिन नफरत सिखाई जा रही है. 

UP News: ज्ञानवापी पर फैसले से पहले वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, आधी रात को CM आवास में आया फोन

दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि मैं मुलायम सिंह यादव, जनेश्वर मिश्र, बेनी प्रसाद, रामशरण दास के समय ही राजनीति में आया था. उनसे मिली सीख को सपा संगठन में लागू करता हूं. मुझे फिर से अखिलेश यादव और कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित किया. मैं कोशिश करूंगा कि सपा मजबूत हो, आगे बढ़े और भारत में नफरत की राजनीति समाप्त हो.  रामशरण दास जी का कार्यकाल बहुत सराहनीय था. हम भी कोशिश करते हैं कि समाजवादी विचारधारा को फैलाने और पार्टी को मजबूत करने में काम करें. हमारी कोशिश होती है कि पार्टी का कोई कार्यकर्ता दुखी ना हो. पार्टी में कार्यकर्ता की भावना का आदर हो. कार्यकर्ता से अपेक्षा है कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में योगदान दे. 

UP Congress President: यूपी में कांग्रेस का नया प्रयोग, प्रदेश अध्यक्ष के साथ काम करेंगे 6 प्रांतीय अध्यक्ष, हुआ नामों का एलान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget