एक्सप्लोरर

Azamgarh News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले- 'आतंकियों से थी आजमगढ़ की पहचान, अब बन रहा आर्यमगढ़'

आजमगढ़: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आजमगढ़ पहुंचकर कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने 300 प्लस सीट जीतने का लक्ष्य दिया, जिसे हम कड़ी मेहनत और जनता के आशीर्वाद से पूरा करेंगे.

आजमगढ़: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आजमगढ़ में पौराणिक दुर्वासा धाम पर मंदिर के गर्भगृह में चांदी के छत्र के लोकार्पण और महिला स्नानागार के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे. जहां उन्होंने कहा कि हम विकास, ईमानदारी और गरीबों के कल्याण के बल पर फिर से चुनाव जीतेंगे. इस बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने 300 प्लस सीट जीतने का लक्ष्य दिया, जिसे हम कड़ी मेहनत और जनता के आशीर्वाद से पूरा करेंगे. वहीं पिछले दिनों प्रयागराज और आजमगढ़ में दलितों की हत्या पर उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जाएगा.

स्वतंत्र देव सिंह ने किया पीएम मोदी का गुणगान

इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी कहा कि मोदी जी गरीब घर से आए इसलिए गरीब महिलाओं के लिए शौचालय, पक्का मकान, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, फ्री राशन के साथ अब दिसंबर से उन्हें एक एक किलो चीनी, दाल, नमक और तेल भी फ्री मिलेगा. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि आजमगढ़ पहले आतंकवादियों के लिए पहले जाना जाता था. अब यहां सरकार ने विश्वविद्यालय दिए हैं जो देश को शिक्षित युवा देंगे. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जनपद के विकास की रीढ़ साबित होगी. पीएम मोदी के नेतृत्व में आजमगढ़ अब आर्यमगढ़ बनने की तरफ अग्रसर है.

प्रदेश में जल्द होगी 6 रथ यात्रा

खास बात है कि पिछले दिनों आजमगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह के साथ कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी आर्यमगढ के नाम की हवा दी थी. स्वतंत्र देव ने कहा कि 20 से 25 दलों से गठबंधन हो चुका है औऱ बीजेपी जल्द ही बलिया में अपनी ताकत दिखाएगी. आने वाले दिनों में प्रदेश में 6 रथ यात्रा निकाली जाएगी. जिसकी तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी. उन्होंने इस दौरान आजमगढ़ की सभी दस सीटों पर जीत का दावा किया. प्रदेश में कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि माफियाओं को नानी याद आ गई है.

ये भी पढ़ें-

Devasthanam Board: देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की घोषणा से केदारघाटी में खुशी की लहर, बांटी गई मिठाई

Omicron: ओमीक्रोन का मुकाबला कैसे करेगी दिल्ली, सीएम केजरीवाल ने दी तैयारियों की जानकारी

डॉ, खुर्रम आलम नोमानी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से करीब 23 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. नोमानी को करीब 32 सालों का अनुभव है. इस दौरान कई ग्राउंड रिपोर्ट्स किए. 2003 में भारत नेपाल सीमा पर लड़कियों की खरीद फरोख्त पर सिद्धार्थनगर से ग्राउंड रिपोर्ट की. अबू  सलेम के पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पण के समय अबू सलेम के परिवार का इंटरव्यू सबसे पहले स्टार न्यूज़ पर प्रसारित की. 2004 के लोकसभा चुनाव से लेकर होने वाले सभी लोकसभा ,विधानसभा चुनाव  की ग्राउंड रिपोर्टिंग की. खुर्रम आलम नोमानी ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा किया. इसके बाद MA,PHD (हिन्दी) की डिग्री हासिल की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार
आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार
पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
पिथौरागढ़ में CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उत्साह के साथ जनता ने किया स्वागत
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget