एक्सप्लोरर

प्रयागराज: बीजेपी ने शुरू किया 70 बेड का क्वारंटीन सेंटर, मुफ्त में मिलेंगी ये सभी सुविधाएं

प्रयागराज में बीजेपी ने 70 बेड का क्वारंटीन सेंटर शुरू किया है. क्वारंटीन सेंटर में सभी जरूरी सुविधाएं मुफ्त में मुहैया कराई गई हैं.

प्रयागराज. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के के गृह जिले प्रयागराज में क्वारंटीन सेंटर की शुरुआत की गई है. क्वारंटीन सेंटर का संचालन बीजेपी के स्थानीय पदाधिकारी कर रहे हैं. इसकी शुरुआत केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर की गई है. क्वारंटीन सेंटर में कोरोना महामारी के कारण परेशानियों का सामना कर रहे जरूरतमंदों की मदद के लिए सेवा केंद्र भी होगा, जिसके लिए अलग से दो मोबाइल नंबर भी जारी किये गए हैं.

शहर के पॉश इलाके स्टेनली रोड़ पर शुरू किये गए इस क्वारंटीन सेंटर और सेवा केंद्र का उद्घाटन खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया. इस मौके पर उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और साथ ही देखरेख से जुड़े हुए पार्टी नेताओं को जरूरी हिदायत भी दी. क्वारंटीन सेंटर में फिलहाल साठ बेड लगाए गए हैं. जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या 200 तक बढ़ाई जाएगी. बीजेपी के इस क्वारंटीन सेंटर में उन संदिग्धों को रखा जाएगा, जिनमे कोई लक्षण नहीं होंगे. इसके अलावा उनके पास घर पर आइसोलेशन के लिए अलग कमरे की व्यवस्था नहीं होगी.

मुफ्त में मिलेंगी सुविधाएं
इस सेंटर में सभी सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी और किसी से कोई भी फीस नहीं ली जाएगी. क्वारंटीन होने वाले सभी लोगों को सुबह के नाश्ते के साथ ही दोनों वक़्त खाना दिया जाएगा. लोगों को गर्मी से दिक्कत न हो, इसलिए बड़ी सख्या में कूलर व पंखे लगाए गए हैं. यहां रहने वालों का दिन में दो बार मेडिकल टीम द्वारा हेल्थ चेकअप किया जाएगा. इसके साथ ही यहां कोविड जांच के लिए सैपलिंग की भी व्यवस्था रहेगी. क्वारंटीन रहने वाले लोगों को योग के ज़रिये जल्द फिट होने की ट्रेनिंग दी जाएगी तो साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने के लिए उन्हें काढ़ा भी दिया जाएगा.

प्रयागराज: बीजेपी ने शुरू किया 70 बेड का क्वारंटीन सेंटर, मुफ्त में मिलेंगी ये सभी सुविधाएं

इस क्वारंटीन सेंटर और सेवा केंद्र के संचालन की मुख्य जिम्मेदारी  पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अरुण अग्रवाल को सौंपी गई है. उनके मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर शुरू हो रहे इस सेंटर में सरकार और प्रशासन द्वारा जारी की गई सभी गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा. अरुण अग्रवाल का कहना है कि जरूरत पड़ने पर पार्टी की तरफ से इस तरह के क्वारंटीन सेंटर और सेवा केंद्र जिले में और भी जगहों पर खोले जा सकते हैं. सेवा केंद्र पर कोरोना से संबंधित मदद के लिए जो दो मोबाइल नंबर जारी किये हैं, उन पर कॉल कर सहायता पाई जा सकती है. मोबाइल नंबर - 7347743424 और 7518099039 है.

जरूरतमंदों की मदद करना बीजेपी का मकसद- डिप्टी सीएम
वहीं, डिप्टी सीएम ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि बीजेपी का मकसद हमेशा जरूरतमंदों, गरीबों व परेशान लोगों की सेवा करना है. पीएम नरेंद्र मोदी भी हमेशा सेवा कार्यों के लिए लोगों को प्रेरित करते रहते हैं. महामारी के इस मुश्किल वक्त में सरकार और प्रशासन लोगों को हर संभव मदद मुहैया करा रही है, लेकिन जरूरतमंदों की सेवा के लिए उन्होंने अपने गृहनगर में पार्टी की तरफ से क्वारंटीन सेंटर और सेवा केंद्र शुरू कराया है.

ये भी पढ़ें:

UP Panchayat Election Result 2021 Live: वोटों की गिनती जारी, कई जगहों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, कहा- 'दीदी ओ दीदी' का जनता ने दिया मुंहतोड़ जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget