एक्सप्लोरर

यूपी में बीजेपी नेता ने कहा- औरंगजेब और संभल के मुद्दों को उछालने की जगह विकास पर हो फोकस

महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि अगले दो सालों में दो बड़े चुनाव होने हैं. साल 2026 में पंचायत के चुनाव होंगे, जबकि 2027 में विधानसभा का चुनाव होगा.

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी ने प्रयागराज महानगर में पार्टी के पुराने समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता पूर्व पार्षद संजय गुप्ता को अध्यक्ष नियुक्त किया है. पिछड़ा वर्ग के संजय गुप्ता ने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है. लखनऊ में पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात के बाद प्रयागराज वापस लौटे संजय गुप्ता का आज कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह उनका स्वागत कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं. 

नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने ABP News चैनल से की गई खास बातचीत में कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा कर उसे और बढ़ाना, संगठन को मजबूत करना और केंद्र व यूपी सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर लाभार्थियों को सीधे तौर पर पार्टी से जोड़ने काम व प्राथमिकता के आधार पर करेंगे. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह संभल और औरंगजेब जैसे विवादित मुद्दों को उछालने के बजाय विकास और राष्ट्रवाद की सोच के जरिए पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे. 

कैबिनेट मंत्री नंदी ने समर्थकों के लिए बनाई जलेबी, होली मिलन समारोह में दिखाया अपना टैलेंट, देखें तस्वीरें

जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि अगले दो सालों में दो बड़े चुनाव होने हैं. साल 2026 में पंचायत के चुनाव होंगे, जबकि 2027 में विधानसभा का चुनाव होगा. इन दोनों ही चुनाव में वह पार्टी के पुराने प्रदर्शन को और बेहतर कर बीजेपी उम्मीदवारों को प्रचंड जीत दिलाने का काम करेंगे. उनका कहना है कि बीजेपी की असली ताकत उसके देवतुल्य कार्यकर्ता है. इन कार्यकर्ताओं को और ऊर्जावान व सक्रिय बनाने के साथ ही वह तमाम नए लोगों को भी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे. 

संजय गुप्ता महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत पार्टी के अन्य नेताओं का आभार जताया है और कहा है कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है उसे पर वह पूरी तरह खरा उतरने का काम करेंगे. उन्होंने कहा है कि उनके सामने किसी तरह की कोई चुनौती नहीं है क्योंकि विपक्ष के झूठ को जनता अच्छे से समझ चुकी है और उसने उपचुनाव में इसे साफ भी कर दिया है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget