एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश की अंतिम विधानसभा सीट, जहां कभी नहीं खिला है बीजेपा का कमल

UP Assembly Election 2022: क्रम संख्या के हिसाब से सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा सीट यूपी की अंतिम सीट हैं. इस सीट पर जनसंघ के उम्मीदवार तो जीतें हैं. लेकिन बीजेपी को इस सीट पर विजयश्री कभी नहीं मिली है.

क्रम संख्या के हिसाब से सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट प्रदेश की अंतिम सीट है. इसे 403 दुद्धी विधानसभा क्षेत्र भी कहा जाता है. 2012 में यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी. लेकिन 2017 में इसे अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कर दिया गया था. सोनभद्र की ओबरा विधानसभा सीट भी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. सोनभद्र उत्तर प्रदेश में आदिवासियों की सबसे अधिक आबादी वाला जिला है. 

विधानसभा के लिए 1969, 1972 और 77 में हुए चुनाव में जनसंघ ने दुद्धी सीट पर जीत तो दर्ज की थी. लेकिन 1980 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गठन के बाद से वो कभी भी इस सीट से जीत नहीं पाई है. हालांकि उसके गठबंधन सहयोगी को यहां से जीत मिली है.  
  
आदिवासी बहुल इस विधानसभा क्षेत्र का सबसे अधिक समय तक प्रतिनिधित्व विजय सिंह गोंड ने किया है. वो कई पार्टियों में रह चुके हैं.

बीजेपी ने 2017 का विधानसभा का चुनाव अपना दल के साथ मिलकर लड़ा था. दुद्धी सीट अपना दल के खाते में गई थी. अपना दल ने वहां से हरिराम चेरो को टिकट दिया था. सीट पर उनका मुकाबला पूर्व विधायक और बसपा के उम्मीदवार विजय सिंह गोंड से था. कांटे की इस टक्कर में चेरो ने गोंड को 1085 वोटों से मात दी थी. चेरो को कुल 64 हजार 399 और गोंड को 63 हजार 314 वोट मिले थे. कांग्रेस के अनिल कुमार सिंह को 46 हजार 90 वोट मिले थे. 

दुद्धी विधानसभा में कुल 3 लाख 8 हजार 54 मतदाता हैं. साल 2017 के चुनाव में 1 लाख 96 हजार 6 सौ लोगों या 63.82 फीसद ने वोट डाला था. 

पिछले विधानसभा चुनाव में दुद्धी सीट पर नोटा समेत कुल 9 उम्मीदवार मैदान में थे. इनमें कोई महिला उम्मीदवार शामिल नहीं थी. इनमें से 5 उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे. 


CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा आरोप- सपा की सरकार में आतंकवादियों की उतारी जाती थी आरती

UP Assembly Election: विधानसभा चुनाव 2017 के प्रचंड लहर में भी बीजेपी नहीं जीत पाई थी यह सीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget