एक्सप्लोरर

UP Politics: 'स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के लिए माफी मांगें अखिलेश यादव', साध्वी निरंजन ज्योति का सपा अध्यक्ष पर निशाना

UP News: साध्वी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के श्रीरामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान गलत है. इसके लिए अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए

Mahoba News: शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव में बीजेपी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में बुधवार को महोबा पहुंचीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने श्रीरामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर करारा पलटवार किया. उन्होंने इसको लेकर अखिलेश यादव से माफी मांगने और स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से बाहर करने की मांग भी कर दी. यही नहीं, उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी तंज कसा. साध्वी ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भी समर्थन किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की है.

30 को होना है एमएलसी का चुनाव
दरअसल, 30 जनवरी को शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव होना है. इसके लिए इलाहाबाद-झांसी के बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति महोबा पहुंची थीं. यहां पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त स्वागत किया. इस मौके पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल भी मौजूद रहे. शहर के निजी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में साध्वी निरंजन ज्योति ने बीजेपी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की.

श्रीरामचरितमानस पढ़ी नहीं और करने लगे टिप्प्णी
पत्रकारों से वार्ता करते हुए साध्वी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के श्रीरामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान गलत है. इसके लिए अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए और स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए. यही नहीं उन्होंने कहा कि जिन्होंने कभी रामचरितमानस नहीं पढ़ी, वह उस पर टिप्पणी कर रहे हैं. रामचरितमानस का अपमान बुंदेलखंड का भी अपमान है, जो सनातनी बर्दाश्त नहीं करेंगे.

भारत जोड़ो नहीं, कांग्रेस जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर भी प्रहार किया. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि टूट रही कांग्रेस को जोड़ने के लिए ही राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं. भारत जोड़ो नहीं बल्कि कांग्रेस जोड़ो यात्रा का मकसद है. वहीं उन्होंने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का पक्ष लेते हुए कहा कि वह किसी के साथ कोई अन्याय नहीं कर रहे. जब उनसे धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका गोलमोल जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की और जनपद के सभी शिक्षकों से चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी को मतदान करने की अपील भी की है.

यह भी पढ़ें: UP News: धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर शिवपाल यादव की आई प्रतक्रिया, पठान विरोध पर भी बोले सपा नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget