एक्सप्लोरर

UP Results 2022: बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी बोलीं- जीत के बाद बढ़ी जिम्मेदारियां, करने होंगे ये जरूरी काम

UP Election Results 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बड़ी जीत पर प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि अब पार्टी की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं.

UP Election Results 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) की जीत को लेकर प्रयागराज से बीजेपी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) का बयान सामने आया है. उन्होंने भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए जनता को बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले पांच सालों में हुए चहमुखी विकास और डबल इंजन की सरकार पर विश्वसनीयता ने भाजपा को इन चुनावों में बड़ी जीत दिलाई है.

यूपी में जीत पर रीता बहुगुणा जोशी का बयान

बीजेपी सांसद ने यूपी में मिली जबर्दस्त जीत पर बयान देते हुए कहा कि इस जीत के बाद पार्टी की जिम्मेदारियों और चुनौतियां पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं. सरकार को महंगाई और बेरोजगारी दोनों के मुद्दों पर बड़ा काम करना होगा और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा. पार्टी की जिम्मेदारियां इसलिए भी बढ़ गई हैं क्योंकि महिलाओं और युवाओं ने इस बार पहले से ज्यादा भरोसा जताया है. महिला सुरक्षा बहुत बड़ा फैक्टर साबित हुआ है. युवाओं ने भी बहुत उम्मीद के साथ वोट किया है. लोगों ने फ्री की घोषणाओं को पसंद नहीं किया. लोग मुफ्त की चीजें पाने के बजाय सुकून के साथ जिन्दगी गुजारना चाहते हैं.

डबल इंजन सरकार पर भरोसा

रीता जोशी ने कहा कि यूपी में चहमुखी विकास और डबल इंजन की विश्वसनीयता ने बीजेपी को बड़ी जीत दिलाई है. भाजपा सरकार का विकास और सुशासन उस जीत का बहुत बड़ा फैक्टर साबित हुआ है. रीता बहुगुणा जोशी इन चुनावों में अपने बेटे मयंक जोशी को टिकट दिलाने को लेकर सुर्खियों में आईं थी. वो लखनऊ की कैंट सीट से बेटे के लिए टिकट मांग रही थी, लेकिन बीजेपी ने टिकट नहीं दिया जिसके बाद मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली. उन्होंने सातवें चरण से पहले सपा का दामन थाम लिया था.

ये भी पढें-

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में कब बनेगी नई सरकार? सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिया यह जवाब

UP Election Results 2022: 'जनता जीत रही है, गुंडागर्दी हार रही है', सिराथू से हार के बाद वायरल हो रहा केशव प्रसाद मौर्य का ट्वीट

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget