एक्सप्लोरर

मतदान के बाद रवि किशन ने गोरखपुर की जनता का किया धन्यवाद, कहा- ‘सेवा करता रहूंगा’

UP Lok Sabha Chunav 2024: यूपी की 80 सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है और इसके नतीजे 4 जून के सामने आ जाएंगे. इस चुनाव में हर पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी.

UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद और बीजेपी प्रत्याशी और अभिनेता रवि किशन ने कहा कि मैं राजनेता नहीं हूं, मैं तो जनता का सेवक हूं. सेवा करने आया हूं और हमेशा करता रहूंगा. गोरखपुर की देवतुल्य जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, मैं ये कभी नहीं भूलूंगा. मैं वादा करता हूं कि अपनी देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं की सेवा हमेशा करता रहूंगा. मैं दिल से पीएम मोदी और सीएम योगी को धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं, जो मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता के ऊपर दोबारा भरोसा किया. बीजेपी के उन सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिल से धन्यवाद करता हूं जो पिछले दो माह से चुनाव में जी जान से लगे रहे.

रवि किशन ने कहा कि मैं शुरू से ही धरातल से जुड़कर जनता के बीच रहकर काम करता रहा हूं. आगे भी करता रहूंगा. उन्होंने कहा कि हमारे देश में वीआईपी, वीवीआईपी संस्कृति खत्म हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में ही इस वीआईपी संस्कृति को खत्म कर दिया था, ताकि नेता हो या मंत्री जनता के बीच जाकर जनता के दुःख को समझे और उनके जरूरतों के हिसाब से काम करें

PM मोदी को तीसरी बार शपथ लेते देखेंगे- रवि किशन

रवि किशन ने कहा कि लोक सभा चुनाव का परिणाम 4 जून को आ जाएगा. जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ लेते देखेंगे. मैंने अपना भी वोट विकसित भारत, रामराज्य और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए दिया है और लोगों से भी यही अपील किया था और करता रहूंगा. वहीं बीजेपी सांसद ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए रवि किशन बोले की इंडिया गठबंधन के पसीने अभी से ही छूट रहे हैं. पूरी खलबली मची हुई है, उनको ये समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें. पूरे देश की जनता जान चुकी है. ये विपक्षी नेता सिर्फ कुर्सी के पीछे भाग रहें है.

ये भी पढ़ें: 'चुनाव का नतीजा मतगणना से आएगा मनगणना से नहीं', अखिलेश यादव ने मन की बात का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget