एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remarks: बीजेपी के आरोपों पर बसपा सांसद दानिश अली ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Ramesh Bidhuri Remarks News: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी का विरोध करते हुए बसपा सांसद कुंवर दानिश अली निशाना साधा है. जिस पर दानिश अली ने कड़ा एतराज जताया है.

UP Politics: लोकसभा में बसपा सांसद कुंवर दानिश अली पर अभद्र टिप्पणी करने पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया इस पर कड़ी आपत्ती जताते हुए बीजेपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है. वहीं इस बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के टिप्पणी स्वीकार्य नहीं हैं. 

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि 'प्रजातंत्र में विरोध करने के अपने महत्व हैं, लेकिन शब्दों की मर्यादा बनी रहनी चाहिए. वहीं संसद में सांसद रमेश बिधूड़ी ने जिन शब्दों का प्रयोग किया वह स्वीकार्य नहीं हैं, वह गलत शब्द हैं. इन शब्दों का प्रयोग जो भी करते हैं, वह निंदनीय हैं.' इसके साथ ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने  बसपा सांसद कुंवर दानिश अली को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने सदन में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को उकसाने का काम किया था.

दानिश अली ने की भड़काने की कोशिश: निशिकांत दुबे

निशिकांत दुबे के अनुसार जब संसद में यह सब हुआ तब वह वहीं पर उपस्थित थे, उस दौरान चंद्रयान पर हो रही चर्चा के बीच बीएसपी सांसद दानिश अली पीएम मोदी को 'नीच' कहते रहे. जिसे लेकर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखकर दानिश अली की टिप्पणी की जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने का अनुरोध किया है. निशिकांत दूबे का कहना है कि दानिश अली जैसे लोग और कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी के कुछ नेता आदतन अपराधी हैं और वे भाजपा सांसदों को उकसाने के लिए अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं.

बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने किया पलटवार

फिलहाल बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के इन आरोपों को लेकर जब बसपा सांसद कुंवर दानिश अली से सवाल किया गया तो उन्होंने खुद बीजेपी के संस्कार और निशिकांत दुबे पर हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि 'वहीं निशिकांत दुबे जिसने पिछड़ी जाती के अपने कार्यकर्ता को अपने पैर धुलवा कर पानी पिलवाया था.' उन्होंने कहा कि 'बीजेपी का क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप 48 घंटे बैठकर कम से कम सही आरोप लगा पाते. दानिश अली इतने गिरे हुए नहीं हैं कि प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी टिप्पणी करेंगे. हमारा वो चरित्र और संस्कार नहीं है. ये आरोप निराधार हैं, मैं उन्हें गंभीरता से नहीं लेता क्योंकि बीजेपी-आरएसएस में यही प्रशिक्षण दिया जाता है कि झूठ को 100 बार बोलो और उसे सच जैसा दिखाओ.'

इस बीच बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक पोस्ट करते हुए लिखा 'आज बीजेपी के कुछ नेता एक नैरेटिव चलाने का प्रयास कर रहे हैं कि संसद में मैंने रमेश बिधूड़ी को भड़कया, जबकि सच्चाई यह है कि मैंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बचाने का काम किया और सभापति जी को मोदी जी से संबंधित घोर आपत्तिजनक शब्दों को सदन की कार्रवाई से हटाने की मांग की थी.'

यह भी पढ़ेंः 
PM Modi के काफिले में घुसने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा, अब SPG कर रही पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget