एक्सप्लोरर

PM Modi के काफिले में घुसने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा, अब SPG कर रही पूछताछ

PM Modi Security: जानकारी के अनुसार युवक सेना में नौकरी की मांग को लेकर पीएम से मिलना चाहता था और वह बीजेपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है. यह युवक पीएम के काफिले से 10 फीट दूरी पर था.

PM Narendra Modi Varanasi Visit: वारणसी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद लौट रहे थे. इसी दौरन पीएम मोदी से मिलने की चाह में एक युवक काफिला में प्रवेश करना चाहता था. हालांकि पीएम मोदी से मिलने की चाह रखने वाले युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पहले ही दबोच लिया. इस युवक ने पीएम के काफिले के नजदीक आने का प्रयास किया था. पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहे थे, इसी दौरान रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के पास युवक ने पीएम के काफिले में कूदने का प्रयास किया था. 

जानकारी के अनुसार युवक सेना में नौकरी की मांग को लेकर पीएम से मिलना चाहता था और वह बीजेपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है. यह युवक पीएम के काफिले से 10 फीट दूरी पर था. अब इस युवक से एसपीजी पूछताछ कर रही है. वाराणसी दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की. पीएम मोदी ने वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी और इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के 16 अटल विद्यालयों का लोकार्पण किया. वहीं पीएम मोदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को लेकर कहा कि जब खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर बनता है, इतना बड़ा स्टेडियम बनता है तो सिर्फ खेल ही नहीं स्थानीय अर्थव्यावस्था पर भी उसका सकारात्मक असर होता है. आज सब जानते हैं कि 'जो खेलेगा, वही खिलेगा'.

इसके साथ ही पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक व्यापक विजन वाला कानून है. इस कानून की ताकत तब बढ़ेगी, जब समाज से लेकर परिवार तक, हर स्तर पर महिलाओं के लिए आगे बढ़ने के अवसर बढ़ेंगे. हमें ऐसा समाज तैयार करना है, जिसमें नारी को आगे बढ़ने के लिए किसी के सहयोग की जरुरत न पड़े.

Ramesh Bidhuri Remarks: 'अपने गिरेबान में झांकें दानिश अली', रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह?

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवपाल यादव ने बीजेपी को बताया लुटेरी सरकार, भतीजे अखिलेश को सीएम बनाने के लिए भरी हुंकार
शिवपाल यादव ने बीजेपी को बताया लुटेरी सरकार, भतीजे अखिलेश को सीएम बनाने के लिए भरी हुंकार
Mahoba News: महोबा में दरोगा भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
महोबा: दरोगा भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
UP News: कांशीराम जयंती पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, दद्दू प्रसाद ने योगी-मोदी सरकार पर साधा निशाना
कांशीराम जयंती पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, दद्दू प्रसाद ने योगी-मोदी सरकार पर साधा निशाना

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
विवादों के बीच यश दयाल ने चुपचाप कर ली शादी, जानें कौन है RCB तेज गेंदबाज की दुल्हन
विवादों के बीच यश दयाल ने चुपचाप कर ली शादी, जानें कौन है RCB तेज गेंदबाज की दुल्हन
Iran-Israel War: एलपीजी संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
एलपीजी संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
Pregnancy After Childbirth: बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget