एक्सप्लोरर

'अखिलेश यादव कृष्ण के नहीं...', BJP सांसद मुकेश राजपूत का सपा अध्यक्ष पर विवादित बयान

UP Politics: बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो भगवान श्रीकृष्ण के वंशज नहीं है, वो कंस के वंशज हो सकते हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद सीट से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष भगवान श्रीकृष्ण के वंशज नहीं है, लेकिन वो कंस और जरासंध के वंशज जरूर हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सभी के थे, वो गरीब से गरीब लोगों के भगवान थे और सत्य के मार्ग पर चलने वाले थे.

मुकेश राजपूत संसद में हुई धक्का-मुक्की के दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. इलाज के बाद वो वापस अपने संसदीय क्षेत्र फर्रुखाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि अखिलेश यादव जो कह रहे हैं कि वो भगवान श्रीकृष्ण उनकी जाति के हैं ये मुझे नहीं लगता, हां वो कंस जाति के तो हो सकते हैं. कृष्ण के नहीं हो सकते हैं.

कृष्ण भगवान तो सबके थे- मुकेश राजपूत

उन्होंने कहा कि कृष्ण भगवान तो सबके थे, वो निर्बलों के थे, गरीब से गरीब लोगों के थे और सत्य के मार्ग पर चलने वाले थे. असत्य मार्ग पर कभी नहीं चलते थे. हां कंस या जरासंघ के वंशज जरूर हो सकते हैं. लेकिन, मैं नहीं मानता कि वो भगवान श्री कृष्ण के वंशज हो सकते हैं.

वहीं जब उनसे ओम प्रकाश राजभर के उस बयान पर सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने हनुमान को राजभर जाति का बताया था तो उन्होंने कहा कि वो तो रामभक्त थे, हनुमान जी सबका कल्याण कर रहे हैं, हमारा भी कर रहे हैं और राजभर का भी कर रहे हैं.

अखिलेश यादव ने मुकेश राजपूत को सर्टिफिकेट सांसद कहा था, जिसे लेकर भी सियासत गरमा गई है. बीजेपी सांसद ने इस उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि सपा प्रमुख ने मां का दूध पिया है तो वो 5000 से कम वोटों से जीतने वाले सपा सांसद और 500 वोटों के अंतर से जीतने वाले विधायकों से इस्तीफा दिलवाकर दिखाएं. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को इस तरह अनर्गल आरोप नहीं लगाने चाहिए.

मनमोहन सिंह के निधन पर हो रही राजनीति पर भड़के अयोध्या सांसद अवेधश प्रसाद, BJP को लिया आड़े हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
Amroha News: तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget