एक्सप्लोरर

विवाद के बाद बोले दुष्यंत कुमार गौतम, पार्टी उठाएगी मदन कौशिक के हेलिकॉप्टर के किराये का खर्चा

बीजेपी सांसद और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम राज्य के दौरे पर हैं. उन्होंने कहा कि मदन कौशिक के हेलिकॉप्टर का खर्चा संगठन वहन करेगा.

देहरादून. राज्यसभा सांसद और उत्तराखंड बीजेपी प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम राज्य के दौरे पर हैं. सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर वो राज्य में पार्टी नेतृत्व के साथ चुनाव में जीत के लिए रणनीति बना रहे हैं. उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे दुष्यंत गौतम ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर बात की. साथ ही उन्होंने सीएम तीरथ सिंह की ओर से दिए गए विवादित बयानों पर भी सफाई दी.

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने पर भी दुष्यंत गौतम ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि मदन कौशिक के हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल पर जो भी खर्चा आएगा उसे संगठन वहन करेगा. बता दें कि मदन कौशिक के बागेश्वर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था. यहां पहुंचने के लिए उन्होंने सरकारी हेलिकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया था. विपक्ष ने कौशिक की आलोचना की थी.

"उपचुनाव को लेकर तस्वीर साफ नहीं" दुष्यंत गौतम ने कहा कि सल्ट उपचुनाव को लेकर अभी कोई तस्वीर साफ नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि रणनीति के लिए सासंद अजय भट्ट के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम सल्ट भेजी जा रही है. उन्होंने कहा कि ये टीम वहां चुनाव तक रहेगी. दुष्यंत ने दावा किया कि सल्ट चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी का ऐलान जल्द किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह असम और बंगाल के दौरे पर .हैं उनके दिल्ली लौटते ही नाम की घोषणा कर दी जाएगी.

सीएम तीरथ सिंह का किया बचाव इसके अलावा दुष्यंत गौतम ने सीएम तीरथ सिंह के विवादित बयानों पर उनका बचाव भी किया. सीएम के 20 बच्चों वाले बयान पर उन्होंने कहा, "केंद्र की स्पष्ट सोच है जनसंख्या नियंत्रण कानून, जिस पर कार्य किया जा रहा है." सीएम का बचाव करते हुए दुष्यंत कुमार ने कहा सीएम साहब भी एक व्यक्ति हैं ये उनका निजी बयान हो सकता है.

ये भी पढ़ें:

Mukhtar Ansari Case: बाहुबली मुख्तार अंसारी को भेजा जाएगा यूपी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

UP Panchayat Chunav: उम्मीदवार नहीं कर सकते मनमाना खर्च, चुनाव आयोग ने तय की है ये लिमिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget