एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: 'ये लोग गुंडे माफिया...', अफजाल अंसारी का जिक्र कर सपा पर भड़के बीजेपी सांसद निरहुआ

UP Lok Sabha Chunav 2024: आजमगढ़ से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने सपा पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने समाजवादी पार्टी के चरित्र पर कई सवाल खड़े किए हैं और परिवारवाद को लेकर भी घेरा है.

UP Lok Sabha Elections 2024: देश में छह चरण का मतदान संपन्न हो चुका है. छठे चरण का मतदान यूपी की 14 सीटों पर 25 मई को पूरा हो चुका है. अब सबकी नजर सातवें और अंतिम चरण पर है. सभी पार्टियां पूरी तैयारी में लगी हुई हैं. ऐसे में नेता पूरी ताकत झोंक दिए हैं और जनता से लगातार संपर्क कर रहे हैं. जनता के बीत जा रहे हैं और रैली भी कर रहे हैं और एक दूसरे पर जोरदार हमला भी बोल रहे हैं. आजमगढ़ सीट पर छठे चरण में मतदान हो चुका है और यहां से बीजेपी ने अपने वर्तमान सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को उम्मीदवार बनाया है. अब यादव ने सपा को लेकर बड़ा बयान जारी किया है. 

आजमगढ़ से बीजेपी सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ ने बड़ा बयान दिया है. निरहुआ ने सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि गुंडे माफियाओं को शह देना समाजवादी पार्टी के चरित्र में है. ये लोग गुंडे माफिया को शह और शरण देते हैं. सपा पर परिवारवाद को लेकर भी उन्होंने प्रहार किया और कहा कि यादव अब जग चुका है और आप हर बार अपने घर वालों को ही टिकट दोगे तो बाकी के यादव क्या करेंगे. अफजाल अंसारी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वो पहले अपनी सीट बचाएं. ये लोग पुरानी राजनीति में फंसे हुए हैं, लेकिन अब पीएम मोदी ने राजनीति को बदल दिया है.

गाजीपुर में सीएम योगी की जनसभा में लिया भाग 

आजमगढ़ से सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ आज गाजीपुर पहुंचे थे और उन्होंने सीएम योगी की जनसभा में भाग लिया. सीएम योगी की सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कालेज में एक जनसभा आयोजित थी. जनसभा में जाने से पहले निरहुआ ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं. निरहुआ ने दावा किया कि उत्तर-प्रदेश की सभी 80 सीटें बीजेपी जीत रही है. पीएम मोदी को जो 10 साल कार्यकाल मिला उसमें उन्होंने हर जाति धर्म के लिये काम किया है.

अफजाल अंसारी पर भड़के निरहुआ 

अफजाल अंसारी के यूपी में भारी जीत के दावे पर निरहुआ ने कहा कि वो पहले अपनी सीट बचा लें यही बहुत है. ये लोग अभी भी पुराने जमाने की राजनीति में फंसे हैं, लेकिन पीएम मोदी ने पूरी राजनीति बदल दी है. अब जनता के लिए काम करना पड़ेगा. मेरा घर गाजीपुर में है लेकिन सदन में गाजीपुर का नाम सुनने के लिये मेरे कान तरस गये. ऐसा आदमी क्या करेगा जो सांसद होते हुए एक भी दिन सदन में न आये. ये गाजीपुर के लिये कुछ नहीं कर पाते हैं बस कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते हैं.

निरहुआ ने किया बड़ा दावा 

दिनेश लाल यादव ने आजमगढ़ के सांसद के तौर पर किये गये अपने काम को भी बताया और कहा कि अब आजमगढ़ की तस्वीर बदल गयी है. अखिलेश यादव पर भी निरहुआ ने जमकर हमला बोला और कहा कि पिछली बार सपा और बसपा का गठबंधन था इसलिए वो चुनाव जीत गए. पिछली बार हम 8 हजार वोट से जीते थे, लेकिन इस बार 80 हजार से जीतेंगे. हमने आजमगढ़ में विकास किया और वहां संगीत और अटल आवासीय विद्यालय बन गये. आजमगढ़ में अब रिंग रोड बन रहा है. आजमगढ़ में अब अखिलेश यादव हार रहे हैं.

(आशुतोष त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: आगरा में भीषण गर्मी में बढ़ी मटके की डिमांड, ताजनगरी में जगह-जगह लगी हैं दुकान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget