एक्सप्लोरर

Raj Thackeray: बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे के खिलाफ तेज की मोर्चाबंदी, अयोध्या के साधु-संतों मिले, किया बड़ा दावा

Raj Thackeray Ayodhya Visit: राज ठाकरे को विरोध को और धार देने के लिए बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार अयोध्या पहुंचे और यहां सभी पीठ के प्रमुखों से मुलाकात की.

Raj Thackeray Ayodhya Visit: राज ठाकरे (Raj Thackeray) के विरोध की मुहिम को धार देने कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) गुरुवार अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे और यहां पर उन्होंने सभी प्रमुख पीठ के संतों से मुलाकात की. उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के संस्थापक राज ठाकरे के विरोध में संतो के सहयोग का आवाहन किया. बीजेपी सांसद लगातार राज ठाकरे से उत्तर भारतीयों का अपमान करने के विरोध में माफी की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांग लेते तब तक उन्हें अयोध्या में घुसने नहीं दिया जाएगा. 

अयोध्या के संतों से मिले बीजेपी सांसद

ब्रज भूषण शरण सिंह सबसे पहले मणिराम छावनी पहुंचे और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. अयोध्या के संतों का भी उन्हें समर्थन मिल रहा है. ब्रज भूषण शरण सिंह ने दावा किया कि अगर राज ठाकरे को उत्तर भारतीयों से माफी मांगने में शर्म आ रही है तो वो अयोध्या के प्रमुख संत महंतों से माफी मांग ले और अगर संत समाज ने माफ कर दिया तो मैं उन्हें छोड़ दूंगा. 

5 लाख लोगों के अयोध्या आने का दावा

बीजेपी सांसद ने महंत नृत्य गोपाल दास के बाद दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, हरीधाम पीठाधीश्वर जगतगुरु राम दिनेशाचार्य, मंगल भवन महामंडलेश्वर राम भूषण दास कृपालु जी महाराज, रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास समेत अयोध्या के सभी प्रमुख संतों से मुलाकात कर राज ठाकरे के विरोध की मुहिम को और तेज करने की कोशिश की. इतना ही नहीं उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक अपील भी डाली है जिसमें यह दावा किया है कि 5 लाख उत्तर भारतीय 5 जून के एक हफ्ते पहले ही अयोध्या पहुंच जाएंगे और वो सभी राज ठाकरे के विरोध की मुहिम में शामिल होंगे. 

Azam Khan Case: आजम खान के वकील कलीम रहमान ने बताया, कोर्ट ने क्यों उनके खिलाफ तय नहीं किए आरोप 

बृजभूषण शरण ने किया ये दावा

बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया है कि उत्तर भारतीयों के अयोध्या रहने और खाने में धर्मशालाएं होटलों और भोजनालय पर 50% की छूट रहेगी साथ ही बस्ती गोंडा के आसपास के स्कूल प्रबंध समिति भी उत्तर भारतीयों के अयोध्या आने और इस मुहिम में शामिल होने पर उन्हें रुकने और भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराएगी. वहीं दूसरी तरफ अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या में हर कोई आ सकता हर किसी का सम्मान है साथ ही उन्होंने कहा था कि वह राज ठाकरे का अयोध्या में स्वागत करेंगे.

माफी मांगे तब सब होगा ठीक
बीजेपी सांसद ने राज ठाकरे पर हमला करते हुए कहा कि रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई. एक ही रास्ता है उत्तर भारतीयों से माफी मांगो नहीं मांग सकते हो संतो से माफी मांगो अगर उनसे भी नहीं मांग सकते हो तो अगर मोदी जी के करीब जाना चाहते हो तो मोदी जी से ही माफी मांगो. उसी दिन से सब कुछ खत्म हो जाएगा. संत क्षमा कर देता है तो हम भी उनको माफ कर देंगे. संत समाज को साक्षी मानकर के माफी मांग ले उसी दिन सब कुछ खत्म हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अखिलेश यादव का अब सदन में होगा इम्तिहान, कैसे देंगे योगी के हमलों का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget