एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कहा- मायावती को सीएम बनने के लिए दोबारा...

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी की है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मायावती को सीएम बनने के लिए दोबारा जन्म लेना होगा।

बलिया, आईएएनएस। विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले बलिया से बीजेपी विधायक ने एक बार फिर अजीबो-गरीब बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा है। चांदपुर में पत्रकारों के साथ बातचीत में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सूबे में तीन बार मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल चुकी बसपा प्रमुख मायावती को मुख्यमंत्री बनने के लिए अगला जन्म लेना होगा। उन्होंने कहा, 'मायावती भाजपा के कारण तीन बार मुख्यमंत्री बनीं और अब भाजपा का विरोध करना उनके जीवन का तरीका बन गया है। यदि भाजपा ने उन्हें समर्थन नहीं दिया होता तो वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनतीं। मुख्यमंत्री बनने के लिए अब उन्हें दूसरा जन्म लेना होगा।'

विधायक ने सोनिया गांधी पर भी किया वार सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी को राज धर्म का कोई ज्ञान नहीं है। सोनिया को देश की जनता पहले ही नकार चुकी है। पिछले पांच दशकों में कांग्रेस ने देश की दुर्गति की है।

मुस्लिमों पर दिया था विवादित बयान बीजेपी विधायक इससे पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए। अगर देश में मुस्लिम आबादी असंतुलित हो गई तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। सुरेंद्र सिंह ने एक बयान में कहा था कि मुस्लिम कई पत्नियां रखते हैं और उनके बच्चे जानवर प्रवृत्ति के होते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget