एक्सप्लोरर

BJP MLA Comment: बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, प्रियंका-राहुल गांधी पर दिया आपत्तिजनक बयान

BJP MLA Surendra Singh: बलिया के विधायक सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उन्होंने प्रियंका और राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया है.

BJP MLA objectionable comment on Rahul and Priyanka: यूपी के बलिया में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आपत्तिजनक, विवादित और अमर्यादित बाते बोल मीडिया के सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर अमर्यादित बयान देते हुए कहा कि, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी मेंटली रिटार्डेड हैं. देश में परोक्ष रूप से अंग्रेजी शासन लाने के प्रयास में हैं. यही नहीं, बीजेपी विधायक ने जेपी जयंती के मंच से सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनके समाजवाद को आड़े हांथों लेते हुए कहा कि, आज का समाजवाद लोहिया का समाजवाद नहीं है. औरंगजेब की संस्कृति का समाजवाद है. सुरेन्द्र सिंह का जेपी जयंती के मंच से हमला यही नहीं रुका. उन्होंने बसपा मुखिया मायावती को वैभव की दुनिया में नाचने वाली तक कह डाला.

किसान के रूप में शैतान आये थे 

बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने लखीमपुर खीरी मामले में मीडिया से बातचीत में कहा कि वहां किसान के रूप में शैतान आये थे. यह घटना दुर्घटना नहीं है एक्सीडेंट है. असल में अपराध तो वो है, जिनकी लाठी से पीट पीट कर हत्या कर दी गयी. उन लोगों पर एफआईआर होना चाहिए.

अखिलेश-मायावती पर निशाना 

यूपी के बलिया में लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उनके गांव सिताब दियरा ( जयप्रकाश नगर ) में कार्यक्रम के आयोजन में मंच से बोलते हुए बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, आज का लोहिया का समाजवाद नहीं है. आज का समाजवाद औरंगजेब की संस्कृति का समाजवाद है. मुस्लिम सल्तनत में पिता को गद्दी से पुत्र हटा देता था. आज वर्तमान युग में मुलायम सिंह को गद्दी से हटाने वाला कोई बेटा है तो अखिलेश है, तो आज पिता को अपमानित करने वाला समाजवाद है. यदि परिवारवाद की सीमा में ही समाजवाद है तो ऐसे समाजवाद को 7 बार दुत्कार दो. बीजेपी विधायक ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला करते हुए कहा कि, वैभव की दुनिया मे नाचने वाली मायावती कहती हैं कि, उन्होंने दलित का कल्याण किया. उन्होंने दलित का नहीं अपना कल्याण किया.

प्रियंका-राहुल को घेरा 

वहीं, बीजेपी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने पत्रकारों के सवाल के जबाब में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मेन्टल रिटार्डेड बताते हुए कह दिया कि ये लोग ड्रामा का रिहर्सल कर रहे हैं. प्रियंका गांधी और राहुल गांधी मेंटली रिटार्डेड लोग हैं. ये लोग देश में परोक्ष रूप से अंग्रेजों के शासन को लाने में प्रयासरत है. वहीं लखीमपुर खीरी कांड पर कहा कि, वहां किसान के रूप में शैतान आये थे और उन्होंने केन्दीय मंत्री के बेटे की गाड़ी पर हमला किया फायर किया. केंद्रीय मंत्री के बेटे द्वारा जो घटना हुई है वो एक्सीडेंट है वो दुर्घटना है. असली अपराध तो वो है जिनको लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई तो उन पर भी FIR होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें.

Martyr From shahjahanpur: पुंछ में शहीद हुए साजर सिंह के नाम पर शाहजहांपुर में बनेगी सड़क, पत्नी को मिलेगी नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget