एक्सप्लोरर

Watch: बरेली में मंडप से भागा दूल्हा तो 20 KM पीछा कर दुल्हन ने पकड़ा, मंदिर में रचाई शादी, देखें वीडियो

Bareilly News: बरेली की युवती का ढाई साल से बदायूं के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती के घर वालों को इसकी भनक लगी तो दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया, इसी बीच एक ट्विस्ट आ गया.

Bareilly News: बरेली से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी जोड़े की प्रेम कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला, जब ये दोनों मंदिर में शादी रचाने के लिए पहुंच गए. दोनों मंदिर में शादी की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच प्रेमी का शादी करने का मूड बदल गया. बस फिर क्या था मौका देखते ही प्रेमी वहां से रफू चक्कर हो गया, लेकिन प्रेमिका भी कम नहीं थी. वो प्रेमी को इस बार बख्शने के मूड में नहीं थी. बस फिर क्या था वो भी उसके पीछे निकल पड़ी और 20 किमी दूर जाकर उसने प्रेमी को पकड़ लिया और फिर बीच रास्ते में ही बस से उतारकर उसे फिर मंदिर में लाई और दोनों ने शादी की.

बरेली में पुराना शहर की रहने वाली लड़की का ढाई साल से बिसौली बदायूं के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती के घर वालों को इसकी भनक लग गई. इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी करने का फैसला किया. सोमवार को रामनगर रोड स्थित भूतेश्वरनाथ मंदिर में युवती के घर वालों की मौजूदगी में उनकी शादी कराने की तैयारी की गई. शादी की सारी तैयारियां हो गई. युवती अपने प्रेमी के साथ सज-धजकर फेरे लेने को मंदिर के मंडप में पहुंच गई, लेकिन तभी प्रेमी का मूड अचानक बदल गया और वो मौका पाकर फरार हो गया.  

दूल्हे का 20 किमी तक किया पीछा

प्रेमिका को जब ये पता चला कि दू्ल्हा बस से बैठकर फरार हो गया तो वो भी उसके पीछे लग गई. 20 किमी पीछा करने के बाद प्रेमिका उस बस तक पहुंच गई, जिसके बाद उसने बस को बीच में ही रुकवाया और प्रेमी को बस में पकड़ लिया. इसके बाद वो प्रेमी को वापस मंदिर में लाई और उससे जबरदस्ती शादी भी कर ली. प्रेमी ये कहकर भागा था कि वो मां को बिसौली से ला रहा है. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें मंदिर में घरवालों संग बैठी दुल्हन काफी देर तक प्रेमी के साथ फेरे लेने का इंतजार करती रही. ज्यादा देर होने पर दूल्हे से फोन पर संपर्क किया, तो उसने बताया वह अपनी मां को बुलाने बिसौली बस से जा रहा है. प्रेमी की लोकेशन पूछने के बाद प्रेमिका ने करीब 20 किमी दूर भमोरा बस स्टैंड पहुंची. इस बीच करीब दो घंटों तक दोनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. 

दोनों के झगड़े को देखते हुए वहां बड़ी संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए. जिसके बाद भीड़ प्रेमी-प्रेमिका को शादी करने के लिए ले गई और शादी की हामी भरने पर मंदिर में शादी सम्पन्न हुई. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: यूपी में बदल रहे समीकरण, जयंत चौधरी ने छोड़ा अखिलेश यादव का साथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget