एक्सप्लोरर

'दूसरे राज्य में शरण लेनी पड़ेगी क्या?' सुरक्षा में कटौती पर भड़के BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर

Ghaziabad News: बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पुलिस आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त विपक्ष के साथ मिलकर उनके ख़िलाफ़ साजिश रच रहे हैं.

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी विधानसभा से विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गाजियबाद पुलिस और प्रदेश के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसके बाद ये मामला गरमा गया है. उन्होंने यूपी सरकार के गृह सचिव पत्र लिखकर उनकी हत्या कराने के इरादे से सुरक्षा हटाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि वो प्रचार से दूर रहे और लोनी में बीजेपी हार जाए. 

नंद किशोर गुर्जर ने गृह सचिव को लिखे पत्र में कहा कि मेरे आवास पर पुलिसकर्मियों को ये कहकर भेजा जाता था कि आप लोकेसेन के साथ अपनी फोटो पुलिस लाइन में जमा कराते हुए ये लिखकर दे कि हमें उन्होंने अपनी सुरक्षा में रखने से मना कर दिया है. ये प्रक्रिया पूरे चुनाव के दौरान अपनाई गई ताकि में चुनाव प्रचार न कर सकूं. उन्होंने कहा कि ऐसा ही षड्यंत्र मुरादनगर के विधायक के खिलाफ भी रचा गया. 

पुलिस आयुक्त पर लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस आयुक्त द्वारा मुझसे इस पर कोई बात नहीं की. उन्होंने कहा कि कमिश्नर ने मुझे बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश और अपर मुख्य सचिव गृह के कहने पर आपकी सुरक्षा हटाई गई है. आप सीएम से मिल तो आपको सुरक्षा मिल जाएगी. इस संबंध में मैंने संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन सीएम की व्यस्तता की वजह से उनसे मिल नहीं सका. 

उन्होंने चिट्ठी में पुलिस आयुक्त पर आरोप लगाया कि वो विपक्ष के साथ मिलकर उनकी हत्या का षड्यंत्र रच रहे हैं और इसके साथ अपनी गलती छुपाने के लिए अनुशासनहीनता की हद पार कर रहे हैं. जनप्रतिनिधियों को अपमानित करने के लिए बयान दिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आचार संहिता की आड़ में जनपद की सुरक्षा व्यवस्ता 1990 से भी ज़्यादा ध्वस्त स्थिति में पहुंच गई है. बीजेपी विधायक ने पूछा कि ऐसी कानून व्यवस्था और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच असुरक्षित माहौल में मैं यहां रहूं या किसी अन्य राज्य में शरण लेनी पड़ेगी?

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले गाजियाबाद में विधायकों की सुरक्षा में कटौती की गई थी. इस दौरान नंद किशोर गुर्जर, अजीत पाल त्यागी समेत कई अन्य नेताओं की सुरक्षा कम कर दी गई थी. पहले तो चुनाव की वजह से किसी ने कुछ नहीं किया. लेकिन, अब चुनाव संपन्न होने के साथ ही ये मुद्दा गर्माने लगा है. बीजेपी विधायक ने तो इसके लिए सीधे पुलिस को ज़िम्मेदार ठहराया है. 

BJP विधायक ने पूर्व सांसद को बताया हार का जिम्मेदार, कहा- इनके बयान से हुआ ये हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget