एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी विधायक दयाशंकर सिंह ने ओपी राजभर को दिया BJP के साथ आने का न्योता, जानें- क्या कहा?

बीजेपी उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर को बीजेपी से गठबंधन का खुला आमंत्रण देते हुए कहा कि राजभर ने जिन उद्देश्यों को लेकर अपने दल की स्थापना की उसकी पूर्ति बीजेपी में ही संभव है.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और बलिया से विधायक दयाशंकर सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को बीजेपी से गठबंधन का खुला आमंत्रण देते हुए कहा कि राजभर ने जिन उद्देश्यों को लेकर अपने दल की स्थापना की है उसकी पूर्ति भाजपा में ही संभव है.

राजभर ने सपा से अनबन की खबरों को किया खारिज

हालांकि, ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ अपना गठबंधन बरकरार रखने का दावा किया. राजभर ने सपा से अनबन की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी से उनके गठबंधन की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और बलिया सदर सीट से नवनिर्वाचित विधायक सिंह ने जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में सुभासपा को बीजेपी के साथ गठबंधन का खुला आमंत्रण दिया. उन्होंने कहा कि राजभर का दीर्घकालिक गठबंधन बीजेपी के साथ ही संभव है.

राजभर के उद्देश्यों को मोदी-योगी ही पूरा कर सकते हैं
दयाशंकर सिंह ने कहा, "राजभर ने जिन उद्देश्यों को लेकर दल की स्थापना की है, वह नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ही पूरा कर सकते हैं. राजभर अति पिछड़े वर्ग एवं कमजोरों का मुद्दा उठाते हैं और बीजेपी समाज के कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य करती है."

उन्होंने आरोप लगाया, "सपा जातिवादी पार्टी है और सपा उनके उद्देश्यों को कभी पूरा नहीं कर सकती. राजभर का सपा से गठबंधन लंबे समय तक नहीं चल सकता क्योंकि यह बेमेल गठबंधन है." बीजेपी उपाध्यक्ष ने कहा, "मैं लंबे समय से राजभर से बोल रहा हूं कि सपा के साथ वह गलत ट्रैक पर जा रहे हैं, सही ट्रैक पर आइये."

राजभर के गृहमंत्री अमित शाह से मिलने की अटकलें
पिछले दिनों राजभर के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई नेताओं से मिलने की अटकलें थीं, लेकिन राजभर ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. हालांकि, राजभर ने सोमवार को रसड़ा में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर दयाशंकर सिंह के बयान को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए सपा से अनबन की खबरों को खारिज कर दिया.

हमारे पास धन नहीं है
उन्होंने विधान परिषद के हो रहे चुनाव में सपा द्वारा एक भी सीट नहीं दिये जाने के मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा, "हम (पार्टी) लड़ने को तैयार ही नहीं हैं, हमारे पास धन नहीं है." राजभर ने आरोप लगाया, "सपा से मतभेद की खबर बीजेपी का आईटी सेल प्रचारित कर रहा है, सब अफवाह है."

उन्होंने स्वीकार किया कि चुनाव जीतने पर उन्होंने दयाशंकर सिंह को बधाई दी थी. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि वह बीजेपी नेताओं के सम्पर्क में नहीं हैं और पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: अमित शाह से मुलाकात पर ओपी राजभर बोले- न मैं दिल्ली गया था और न ही मैं...

Amit Shah Lucknow Visit: अमित शाह 23 मार्च को जाएंगे लखनऊ, 25 को योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण की बड़ी तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
फतेहपुर में 15 घर से लेकर गायब हुई महिला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
फतेहपुर में 15 घर से लेकर गायब हुई महिला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget