एक्सप्लोरर

Amit Shah Lucknow Visit: अमित शाह 23 मार्च को जाएंगे लखनऊ, 25 को योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण की बड़ी तैयारी

Amit Shah Lucknow Visit: यूपी में सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं. 23 मार्च को गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ जाएंगे. जिसके बाद वो 24 मार्च को विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगे.

Amit Shah Lucknow Visit : उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद अब प्रदेश में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह 23 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे. जहां वो केन्द्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर 24 मार्च को होने वाली विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बैठक में योगी आदित्यनाथ को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना जाएगा. सभी विधायक उनके नाम पर सहमति जताएंगे और फिर 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे.

उत्तर प्रदेश में सरकार गठन के लिए गृहमंत्री अमित शाह पर्यवेक्षक और बीजेपी उपाध्यक्ष रघुवर दास सह पर्यवेक्षक बनाया गया है. माना जा रहा है 24 तारीख को होने वाली विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगने के साथ ही डिप्टी सीएम को लेकर भी कोई फैसला हो सकता है. इसके बाद 25 मार्च को लखनऊ में शहीद पथ पर स्थित इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह होगा. जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है.

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के भी कई बड़े नेताओं को न्योता दिया जा सकता है. इनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव समेत बसपा प्रमुख मायावती जैसे बड़े नेताओं का नाम शामिल है. शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे से शुरू होगा. इसके साथ ही यहां पर 10 हजार मेहमानों के रुकने की व्यवस्था भी की गई है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 255 सीटें हासिल की है. पिछले 37 साल में ये पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री 5 साल का पूरा कार्यकाल करने के बाद एक बार फिर से सत्ता में आए हैं.

ये भी पढ़ें- 

UP MLC Election 2022: सुल्तानपुर में गायत्री प्रजापति की बहू के मैदान में उतरने से दिलचस्प हुआ मुकाबला, बीजेपी के कद्दावर नेता से टक्कर

BSP सांसद दानिश अली ने 'The Kashmir Files' पर बैन लगाने की मांग दोहराई, लगाया ये बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget