एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव से पहले पिछड़ा-दलित वोट बैंक साधने की कोशिश में जुटी बीजेपी, 29 जुलाई को बड़ी बैठक

UP BJP: बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ के हज़रतगंज स्थित विश्वसरैया हाल में होगी. यूपी की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगा.

BJP OBC Meeting: बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो जाने के बाद अब बीजेपी के अलग-अलग मोर्चे भी अपने प्रदेश कार्य समिति की बैठक शुरू करने जा रहे हैं. आने वाली 29 जुलाई को बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में होने जा रही है. यह बैठक लखनऊ के हजरतगंज स्थित विश्वसरैया हाल में होगी.

आने वाले दिनों में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के पहले बीजेपी इस बैठक में पिछड़ों को साधने की रणनीति पर मंथन करने वाली है. इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, बीजेपी के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप सहित अन्य प्रदेश के वरिष्ठ पिछड़े नेता हिस्सा लेने वाले हैं.

बीजेपी बना रही रणनीति 

2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के PDA के नारे के साथ कई पिछड़ी जातियां इंडिया गठबंधन में चली गई. बीजेपी को इन पिछड़ी जातियों के छूटने से काफी बेचैनी है. पार्टी के तमाम बड़े नेता अपने जाति के वोटों को इंडिया गठबंधन की तरफ जाने से नहीं रोक पाए थे.

इसके एवज में अब बीजेपी नए सिरे से उनको अपने पाले में लाने के लिए ताना-बाना बुन रही है. बीजेपी के ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में प्रदेशों से अधिक से अधिक लोग बुलाए जा रहे हैं. इस दौरान लोगों को यह बताने की कोशिश होगी कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़े वर्गों के लिए लगातार काम कर रही है.

उपचुनाव को लेकर तैयारी शुरू 

यूपी की 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इन सीटों के विधायक लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुके हैं. खाली स्थान को भरने के लिए उपचुनाव होने हैं. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी में झटका लगा था. यूपी में बीजेपी के नारे के बिल्कुल उलट हो गया. नारा था 80 में 80 सीटों  पर बीजेपी जीत दर्ज करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और बीजेपी यूपी में केवल 33 सीटों पर ही सिमट गई थी. ऐसे में अब बीजेपी उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है. 

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे बंद, बरसाती नाले के उफान से कई घरों में घुसा पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget