एक्सप्लोरर

BSP Prabuddha Sammelan: सतीश चंद्र मिश्रा बोले- बीजेपी ने श्रीराम को बनाया वोट की वस्तु, अयोध्या है सबसे पिछड़ा जिला

BSP Prabuddha Sammelan: श्रावस्ती (Shravasti) में सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने कहा कि बीजेपी 2022 का विधानसभा चुनाव राम मंदिर (Ram Mandir) के नाम पर लड़ना चाह रही है. 

Shravasti BSP Prabuddha Sammelan: प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और तरक्की को लेकर आयोजित विचार गोष्ठी में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए. श्रावस्ती (Shravasti) में सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि अयोध्या (Ayodhya) में भूमि पूजन के बाद ईंट गायब कर दी गईं. बीजेपी 2022 का विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) राम मंदिर (Ram Mandir) के नाम पर लड़ना चाह रही है. बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि गोष्ठी का मकसद बीजेपी का असली चेहरा जनता के सामने लाना है. 

अयोध्या प्रदेश का सबसे बदतर शहर है
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है और बीजेपी सिर्फ वोट की राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि भगवान राम को भी बीजेपी ने वोट की वस्तु बना दिया है. हर बजट में हजारों करोड़ों रुपया योगी सरकार निकालती है लेकिन अयोध्या प्रदेश का सबसे बदतर शहर है. उन्होंने कहा कि हम तो सोचते थे हजारों करोड़ों रुपया खर्चा करके अयोध्या सोने की नगरी हो गई होगी लेकिन वहां कोई विकास नहीं हुआ है जो भी विकास हुआ वो बीएसपी ने कराया था.

आखिर पुराना पैसा जो वसूला गया वो कहां गया
बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि अयोध्या के नाम पर उन्होंने 1993 से अब तक लाखों करोड़ों रुपए इकट्ठा किए. आखिर वो रुपए कहां गए. मंदिर निर्माण का फैसला सर्वोच्च न्यायालय का था इनका नहीं. लेकिन, इन्होंने अपने आदमियों को घर-घर झोला लेकर भेज दिया. आखिर पुराना पैसा जो वसूला गया वो कहां गया. ना ही ये आपको हिसाब देंगे ना हमें. 10 हजार करोड़ रुपये मंदिर के नाम पर इन्होंने जमा किया आखिर वो पैसा कहां गया. भूमि पूजन के नाम पर भी इन्होंने 100 से 200 करोड़ रुपए खर्चा किए लेकिन कहां हुआ भूमि पूजन कहीं दिखाई नहीं दे रहा है. सिर्फ 5 ईंटों का भूमि पूजन हुआ. भूमि पूजन की ईंटों सरयू में डाल दिया गया या तिजोरी में बंद कर दिया. आज पूरा समाज बीजेपी से नाराज है.

बीजेपी और सपा को एक ही सिक्के के दो पहलू
तय समय से लगभग डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे बीएसपी सांसद ने बीजेपी और सपा को एक ही सिक्के के दो पहलू करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा अपमान ब्राह्माण समाज का हुआ है. उन्होंने ब्राह्माणों से एकजुट होकर बीएसपी के साथ खड़े होने आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं. महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. प्रदेश में बीजेपी सरकार आते ही ब्राह्माणों और दलितों का उत्पीड़न शुरू हो गया. 

बीजेपी ने धोखा दिया 
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि लखनऊ में हिदू नेता कमलेश तिवारी की सरेआम हत्या कर दी गई. कानपुर के बिकरू कांड में विकास दुबे को गाड़ी पलटने की आड़ में मार दिया गया. हाथरस में दलित बालिका की रेप के बाद हत्या कर दी गई. मिश्रा ने दावा किया कि बीएसपी सरकार में 23 नए जिले बनाए गए थे और तेजी से विकास हुआ था. उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों का पक्ष लेते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने वोट लिया और बदले में सिर्फ धोखा दिया. आगामी चुनाव में बीएसपी ब्राह्माण समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकार बनाएगी और सबको न्याय दिलाएगी. पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि 2022 में ब्राह्माण समाज का अपमान करने वाला उत्तराखंड या अपने मठ में चला जाएगा.  

ये भी पढ़ें: 

Dengue Cases in UP: कोविड के केस कम होने के बाद यूपी में बढ़ा डेंगू और वायरल का कहर, सरकार ने कसी कमर 

Uttarakhand Politics: कांग्रेस ने बीजेपी पर देश की संपत्तियों को बेचने का लगाया आरोप, कहा- ये राष्ट्र के लिए खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget