एक्सप्लोरर

'कुछ अल्लाह-मियांओं ने इधर-उधर किया है उन्हें ठीक कर..', संभल की रिपोर्ट पर बोले विनय कटियार

UP News: बीजेपी नेता विनय कटियार ने योगी सरकार के कामकाज की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पहले यूपी में गुंडा राज हुआ करता था लेकिन अब हालात सुधर रहे हैं. योगी जी ने मामला सख्त कर दिया है.

भारतीय जनता पार्टी के नेता विनय कटियार ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके सख्त रुख के चलते हालात सुधर रहे हैं. वहीं संभल में हुए पलायन को लेकर उन्होंने कहा कि अगर योगी सख्ती नहीं करते तो वहां कोई नहीं रुकता. लेकिन अब लोग वापस आ रहे हैं. 

बता दें कि बीजेपी नेता विनय कटियार रामपुर में पहुंचे थे, जहां उन्होंने तमाम मुद्दों पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि यूपी में पहले गुंडा राज था. अब धीरे-धीरे हालात सुधर रहे हैं अब यहां अराजकता नहीं है. योगी जी ने मामला बहुत सख्त कर दिया है. 

संभल के पलायन पर कही ये बात

संभल को लेकर कटियार ने कहा कि पहले संभल में पलायन हो रहा था लेकिन अब पलायन रुक रहा है. लोग वापस आ रहे हैं अगर योगी जी सख्ती न करते कोई वहां नहीं रुकता. लेकिन, अब लोग बस रहे हैं. कुछ अल्लाह मियांओं ने इधर-उधर किया है तो उन्हें ठीक कर दिया जाएगा और कुछ ठीक हो भी गये हैं. 

विनय कटियार से जब पूर्व सीएम कल्याण सिंह के समय की बीजेपी और अब की भाजपा में अंतर को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि "कल्याण सिंह के समय में मैं भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष था उनका कार्यकाल अलग रूप में हमेशा याद किया जायेगा. लेकिन, अब कुछ लोगों के लिए कुछ ढिलाई हो गयी है वो ही गड़बड़ रहा है.

जो लोग हमेशा दंगा करते और कराते हैं, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ढिलाई नहीं होनी चाहिए. जो लोग संभल के अंदर हैं जिन्होंने बदमाशी की है वो जेल भेजे जा रहे हैं और भेजे जाएंगे. 

आजम खान पर किया तीखा हमला

कटियार ने इस दौरान सपा नेता आजम खान पर भी तीखे हमले किए और कहा कि आजम खान पर कार्रवाई हुई है अभी वह जेल में है और अभी जेल में और रहेंगे. जो गलतियां आजम खान ने की हैं वह सब ठीक हो जाएंगी अब ये वो आजम नहीं रह जाएंगे कि जिसे जब चाहे गलियां देते थे. वो सब अब नहीं रहने वाला है. 

आजम पर भाजपा नहीं, समाज काम कर रहा है. आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी की बात है तो उस पर सीधे योगी जी ही निर्णय कर रहे हैं. जौहर यूनिवर्सिटी उन्होंने बनाई थी उसमें सिर्फ बुर्का-बुर्का ही दिखाई देता था अब बुर्का नहीं रहने वाला है. बुर्का विहीन यूनिवर्सिटी रहने वाली है. 

नोएडा, गाजियाबाद सहित यूपी के इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते फैसला

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget