एक्सप्लोरर

UP News: BJP नेता उपेंद्र रावत के वायरल वीडियो का सच चार महीने बाद आया सामने, लैब ने दी ये रिपोर्ट

पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत का लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट मिलने के बाद उनका तथाकथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा था. जांच रिपोर्ट आने के बाद से पूर्व सांसद को बड़ी राहत मिली है.

Barabanki News: बाराबंकी से पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत का तथाकथित अश्लील वीडियो मार्च 2024 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट देने का बाद सोशल मीडिया पर तथाकथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था. इस अश्लील वीडियो को लेकर पूर्व सासंद ने एफआईआर दर्ज करवाई थी वीडियो की जांच में पूर्व सांसद को बड़ी राहत मिली है. विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने वीडियो में एआई तकनीक के इस्तेमाल होने की आशंका जताई है. लैब रिपोर्ट में बताया गया कि वीडियो में एआई तकनीकी का प्रयोग किया जा सकता है.

वीडियो की जांच के लिए वायरल वीडियो विधि विज्ञान प्रयोगशाला महानगर लखनऊ भेजी गई थी, जिसकी रिपोर्ट अब आ गई है .रिपोर्ट में कहा गया है की प्रथम दृष्टया जो वीडियो आई है वह वायरल वीडियो है जिसके आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक के उपयोग से तैयार किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वायरल वीडियो की सच्चाई की जानकारी ओरिजिनल वीडियो या ओरिजिनल क्लिप मिले बिना संभव नहीं है. इस मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि मूल क्लिप पाने की हर संभव कोशिश की जा रही है पर अभी तक मूल क्लिप का पता नहीं चल सका है.

पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने पहले ही वीडियो को फर्जी बताया था. वहीं वीडियो में आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे शख्स को पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत बताया गया था. जांच रिपोर्ट आने के बाद से पूर्व सांसद को बड़ी राहत मिली है. 

वीडियो वायरल होने के पूर्व सांसद का टिकट कटा
पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत तथाकथित वीडियो वायरल होने के बाद उस वक्त सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. सांसद ने ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा था कि वायरल वीडियो  एडिटेड है और कहा कि यह  DeepFake AI तकनीक द्वारा जनरेटेड है. सांसद ने निर्दोष साबित होने तक सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था. उन्होंने इसके खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई थी.

बाराबंकी सीट पर कांग्रेस ने हासिल की जीत
2019 में भाजपा के ही उपेंद्र सिंह रावत बाराबंकी से सांसद बने थे. 2024 के लोकसभा चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा ने पहले उपेंद्र रावत को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन, एक वीडियो विवाद के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. बाराबंकी लोकसभा सीट पर बीजेपी ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत को प्रत्याशी घोषित किया था. लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा. इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया से जीत हासिल की.

ये भी पढ़ें: UP Politics: BJP की आपसी कलह ने बढ़ाई RSS की चिंता, अंदरखाने मंथन तेज, जल्द हो सकता है बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget