एक्सप्लोरर

UP Politics: 'बुलडोजर के खौफ से गुंडे-माफिया यूपी छोड़कर भागे', बीजेपी नेता सहजानंद का सपा पर तंज

UP Politics: बीजेपी नेता सहजानंद ने कहा कि बीजेपी के सामने कोई चुनौती नहीं है. भाजपा निरंतर काम करने वाली पार्टी है. संगठन के लोग सदैव अपना काम करते रहते हैं. सारी रणनीति पहले बनी हुई है.

Gorakhpur News: बीजेपी (BJP) के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय (Sahjanand Rai) गोरखपुर (Gorakhpur) पहुंचे, जहां उन्होंने लोकसभा (Lok Sabha Election) और निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) को लेकर खुलकर बात की. सहजानंद ने कहा कि इन चुनावों में बीजेपी (BJP) के सामने कोई चुनौती नहीं है. उन्होंने सपा (SP) पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में व्यापारी दहशत में रहते थे कि कब उनके पास धमकी भरा फोन आ जाए, लेकिन अब व्यापारी काम के बाद शाम को खुशी के साथ बेखौफ होकर घर जाते हैं. उन्‍होंने कहा कि बुलडोजर (Bulldozer) के खौफ से गुंडे-माफिया भी यूपी छोड़कर भाग गए हैं. उन्हें डर है कि अपराध करेंगे, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

बीजेपी नेता सहजानंद ने आरोप लगाया कि सपा की सरकार में ऋषि-मुनियों की धरती आजमगढ़ के नाम को बदनाम किया गया. अब विकास की वजह से वहां के लोगों को भी लगने लगा है कि इस सरकार में किसी तरह का भेदभाव नहीं है. एबीपी गंगा से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के सामने कोई चुनौती नहीं है. भाजपा निरंतर काम करने वाली पार्टी है. संगठन के लोग सदैव अपना काम करते रहते हैं. सारी रणनीति पहले से बनी हुई है. उस पर लोग काम कर रहे हैं. उसे पुशअप करना उनका काम है.

समाजवादी पार्टी पर बोला जोरदार हमला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 से जब से सरकार बनी है निकाय चुनाव में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करती रही है. सपा की सरकार में सारे व्यापारी आतंकित रहते थे, लेकिन आज हम दावे से कह सकते हैं कि व्यापारी प्रसन्न है. वे समय से अपने घर जाते हैं. पहले आए दिन उनके व्यापार पर आक्रमण होता रहता था. लेकिन अब यूपी में ऐसा कुछ दिखाई नहीं देता. अपराध करने वाले आज उत्तर प्रदेश में दिखाई नहीं दे रहे हैं. वो डर गए हैं. उन्हें लगता है कि वे अपराध करेंगे, तो उनके ऊपर कार्रवाई होगी.

यूपी में हुआ बड़े स्तर पर निवेश
यूपी इन्वेस्टर्स समिट में कितना बड़ा निवेश हुआ है. हर जनपद को बजट अलॉट हुआ है. वे विकास के लिए बड़े-बड़े उद्योगपति निवेश के लिए आगे आए हैं. भाजपा स्वाभाविक कैडर बेस पार्टी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन कल्याणकारी योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्य किया है. मुख्यमंत्री योगी अपराधी और गुंडों के खिलाफ जिस तरह की कार्रवाई की है, इससे वे डरे हुए हैं. समाज में अमन-चैन बना हुआ है. विपक्ष के लोग भी साथ में स्वीकार करते हैं कि हमारी सरकार ने अमन-चैन कायम किया है.

सबका साथ, सबका विकास पर काम

समाजवादी पार्टी की सरकार में आजमगढ़ के लोगों ने बदनाम किया है. वहां का समीकरण कुछ अलग है, लेकिन आजमगढ़ हमेशा ऋषि-महर्षियों की तपोस्थली रही है. आजमगढ़ दुर्वासा ऋषि, दत्तात्रेय सती अनसूया के मानस पुत्र की धरती है. बीच के कालखंडों में आजमगढ़ को बदनाम किया गया. सपा और उनके लोगों ने आजमगढ़ को बदनाम किया. भाजपा की सरकार बनने के बाद आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय देकर उसकी स्थापना हो गई काम भी शुरू हो गया. आजमगढ़ के लोगों को यह लगने लगा है कि किसी तरह का भेदभाव नहीं है. वहां भाजपा का एक भी विधायक नहीं है इसके बावजूद भाजपा और यूपी की सरकार किसी भी जिले में कोई भेदभाव नहीं कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed:अतीक अहमद से पूछताछ के लिए जल्द साबरमती जेल जाएगी प्रयागराज पुलिस, कोर्ट से मिली रिमांड, जानें- मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget