एक्सप्लोरर

Ali Khan News: अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान के समर्थन में आए ये BJP नेता, कहा- 'हम दोनों बहुत...'

Ali Khan Mahmudabad: बीजेपी नेता रितेश पांडेय ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. साथ ही उन्होंने रिहाई की मांग की है.

Ali Khan Ashoka University: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता रितेश पांडेय ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. उन्होंने अपने 'एक्स' हैंडल पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा कर प्रोफेसर अली खान के समर्थन में अपनी बात रखी और उनकी रिहाई की मांग की. यह मामला तब चर्चा में आया, जब हरियाणा पुलिस ने प्रोफेसर अली खान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उनकी कथित विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया.

रितेश पांडेय ने एक्स पर लिखा, "अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं प्रोफेसर अली खान को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं, हम दोनों बहुत समय से मित्र हैं. मैं उनके परिवार से भी अच्छी तरह परिचित हूं और अभी उनके परिवार को उनकी आवश्यकता भी है. उन्होंने प्रोफेसर को एक भला और समझदार व्यक्ति बताया, जिसके राष्ट्र के प्रति समर्पण पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता."

बीजेपी नेता ने आगे लिखा, "जिस सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज किया गया और गिरफ्तारी हुई, उसे उन्होंने पहले ही हटा लिया था. पोस्ट में ऐसी कोई बात नहीं थी, जिसके लिए शिकायत या गिरफ्तारी की जाए. मैं यह आशा करता हूं कि प्रोफेसर अली खान के साथ शीघ्र न्याय हो. इस तरह से कार्रवाई करना न्यायसंगत नहीं है."

अली खान महमूदाबाद पर क्या है आरोप?

प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद, जो अशोका यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रमुख हैं, पर आरोप है कि उनकी पोस्ट ने भारतीय सेना की महिला अधिकारियों का अपमान किया और सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा दिया. इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किया था. हालांकि, प्रोफेसर ने सफाई दी कि उनकी टिप्पणियों को गलत समझा गया और उनका उद्देश्य नागरिकों व सैनिकों की सुरक्षा पर ध्यान देना था.

रिहाई की मांग तेज

इस गिरफ्तारी ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर बहस छेड़ दी है. कई शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर के समर्थन में आवाज उठाई है, जिसमें 1,100 से अधिक लोगों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर कर उनकी रिहाई की मांग की है. लोगों ने गिरफ्तारी को मनमाना बताते हुए लिखा है कि मध्य प्रदेश के मंत्री ने भारतीय सेना की महिला अधिकारी पर टिप्पणी हुई, उसे अभी भी गिरफ्तार नहीं किया, जबकि अली खान को एक पोस्ट के लिए गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई दोहरा रवैया है.

बीजेपी नेता की शिकायत पर कार्रवाई

प्रोफेसर अली खान की गिरफ्तारी बजेपी युवा मोर्चा के योगेश जठेरी की शिकायत पर की गई, जिसके बाद राजनीतिक विवाद भी गहरा गया है. उधर अशोका यूनिवर्सिटी ने भी इस मामले में पूरी तरह पड़ताल के बाद ही कुछ कहने की बात कही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
योगी सरकार की पहल, मेडिकल कॉलेजों में तुरंत होगा स्टूडेंट की समस्याओं का समाधान
योगी सरकार की पहल, मेडिकल कॉलेजों में तुरंत होगा स्टूडेंट की समस्याओं का समाधान
सपा चीफ पर आकाश आनंद का निशाना, 'थोड़े कंफ्यूज...', कांग्रेस-BJP को भी घेरा
अखिलेश यादव पर आकाश आनंद का का तंज, कांग्रेस-BJP को भी घेरा
रामपुरः साइबर ठगी मामले में एक और गिरफ्तारी, 50 लाख के लेन देन का खुलासा
रामपुरः साइबर ठगी मामले में एक और गिरफ्तारी, 50 लाख के लेन देन का खुलासा

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
Embed widget