एक्सप्लोरर

BJP नेता नरेश अग्रवाल के फिर बिगड़े बोल, अखिलेश को बोला टोटी चोर; महबूबा-उमर को बताया आतंकी

बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल के फिर बोल बिगड़े। नरेश अग्रवाल ने हरदोई में एक नुक्कड़ सभा के दौरान अखिलेश यादव को टोटी चोर बताया, तो महबूबा-उमर को देश का असली आतंकी बोला।

हरदोई, एबीपी गंगा। हरदोई में 29 तारीख को लोकसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म है। इसी गर्म माहौल में बीजेपी के बयान बाज नेता नरेश अग्रवाल लगातार तीखी बयानबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते नुक्कड़ सभा के दौरान नरेश अग्रवाल ने अखिलेश यादव को टोटी चोर और बिना रीढ़ का नेता कहकर निशाने पर लिया। इतना ही नहीं, नरेश ने अखिलेश का घेराव करते हुए कहा कि वो लोगों को डेली बेसिस पर रखता है और अपने पिता को भी डेली बेस कर दिया है।
मोदी की तारीफ करते हुए बोले
वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आतंकवाद को जड़ से समाप्त करना चाहते हैं। बेरोजगारी मिटाना चाहते हैं। इस दौरान उमर अब्दुल्ला और महबूबा पर हमला बोलते हुए अग्रवाल ने कहा कि ये देश के असली आतंकवादी हैं। प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए बोले कि दुबई में चोरी करने पर हाथ काटने की सजा है, तो भारत में आतंकवादियों को चौराहे पर लटका कर गोली मारने की सजा क्यों नहीं है।
अखिलेश को बोला टोटी चोर
 बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि जहां जाता हूं मोदी जी के अलावा कोई दूसरा नाम नहीं है। मायावती भी समझ गईं और वो टोटी चोर और अखिलेश भी समझ गया है। बिना रीढ़ का नेता जो डेली बेसिस पर लोगों को रखता हो जिसने अपने पिता को भी डेली बेसिस पर रखा हो। वह आज प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहा है। यह गठजोड़ अपने परिवार को जिताने के लिए हुआ है। जनता को देने के लिए नहीं हुआ है। शायद अखिलेश को पता भी नहीं होगा कि देश होता क्या है? जिसने कन्नौज, मैनपुरी, इटावा के अलावा देखा ना हो तो उसे विदेश और देश क्या मालूम।
यहां देखिए, नरेश अग्रवाल का पूरा बयान
उमर-महबूबा को बोला असली आतंकी
बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल आगे बोले कि मोदी ना होते तो जो श्रीलंका में हुआ है वह हिंदुस्तान में होता। यहां आतंकवादी सीमित रह गए  हैं। ये केवल श्रीनगर के पड़ोस- अड़ोस रह गए  हैं। वहीं, कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का कहना है कि हमारी सरकार आई तो आतंकवाद की धारा समाप्त कर देंगे। मिलेट्ररी को बंदूक की जगह डंडा पकड़ा दिया जाएगा। क्यों तुम भाई आतंकवाद का कानून खत्म कर दोगे। क्या आतंकवादी इस देश में रहने के लिए आएंगे। क्या आतंकवादी को देश में सम्मान मिलेगा। हमारे लाखों सपूतों ने इस देश को जिंदा रखने के लिए कुर्बानी दी है, अपना खून दिया है। बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि उमर अब्दुल्ला महबूबा यही देश के असली आतंकवादी हैं।
विपक्ष की सरकार बन गई तो...
नरेश अग्रवाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि अगर अगर विपक्ष की सरकार बन गई तो सोमवार को राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे, मंगलवार को प्रियंका गांधी। बुधवार को मुलायम सिंह की अभिलाषा जाग जाएगी। बृहस्पतिवार को बहन जी बन सकती हैं। शुक्रवार को ममता दीदी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget