एक्सप्लोरर

UP Politics: मंत्री के सामने छलका BJP नेता नारद राय का दर्द, कहा- 'अधिकारी सम्मान नहीं देते, भटक रहे लोग'

पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि चौकी से लेकर कलक्टर तक जब दरखास्त पहुंचती है तब तक 6 महीने बीत जाता है. चौकी से लेकर कप्तान तक के यहां पैसा लिया जाता है. पहले भी लिया जाता था.

UP News: यूपी के बलिया में बहुउद्देश्यीय सभागार में शुक्रवार को आयोजित बलिया सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता कार्यकर्ता सम्मान समारोह हुआ. इसमें सपा सरकार के पूर्व मंत्री और सपा छोड़कर हाल ही बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री नारद राय का बीजेपी के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर छलका दर्द है. कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते वक्त सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जिले में बंदूक का ही नहीं छुरी का भी लाइसेंस नहीं बन रहा है. 

नारद राय ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से कहा कि ये छोटी बात नहीं है माननीय परिवहन मंत्री जी. यहां का कलक्टर जाते-जाते एक संविदा पर काम करने वाले का लाइसेंस बनाकर हम नेताओं और कार्यकर्ताओं के मुंह पर तमाचा मारने का काम किया है. नारद राय ने आगे परिवहन मंत्री से सवाल करते हुए कहा कि वाराणसी में बनता है कि नहीं बनता है मंत्री जी? मंत्री जी आपने भी बनवाया है. मैं तो विपक्ष में था तब भी वाराणसी से बनवा लेता था. लेकिन बलिया में नहीं बना?

UP ByPolls 2024: यूपी की इस सीट पर 30 साल से सपा का कब्जा, अब उपचुनाव में BJP में 50 दावेदार, रेस में ये नाम

अधिकारी नहीं देते सम्मान- नारद राय
पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता तहसील पर और लोगों की तरह वशूली करने नहीं जाता है. भाजपा का कार्यकर्ता जब तहसीलदार या एसडीएम से मिलता है और लोगों की पैमाइस, दाखिल खारिज के लिए इन छोटी-छोटी बातों को लेकर जाता है तो कचहरी में बैठे लेखपाल से लेकर एसडीएम तक सम्मान नहीं देते, जो मिलना चाहिए. माननीय मंत्री जी मैं कल तहसील में गया था. एसडीएम भी बैठे थे तहसीलदार भी बैठे थे और जिस तरह से लोग खड़ा होकर अपनी फरियाद के लिए भटक रहे थे. दर्जनों लोगों का हमने काम कराने का काम किया.

उन्होंने कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ जाएगा जब तहसीलदार या एसडीए हमारे मंडल प्रभारी को अपने बगल की कुर्सी पर बैठाने का काम करें. थाने पर दरोगा हमारे मंडल, जिला प्रभारी और पदाधिकारी से कहता है कि उससे कौन बात करना चाहता है. एक लाइसेंस बनवाने के लिए कितनी बार दरखास्त देनी पड़ती है. चौकी से लेकर कलक्टर तक जब दरखास्त पहुंचती है तब तक 6 महीने बीत जाता है. चौकी से लेकर कप्तान तक के यहां पैसा लिया जाता है. पहले भी लिया जाता था.

पूर्व सपा नेता ने कहा कि भाजपा की सरकार में नहीं लिया जाएगा यह संकल्प लेकर के आपलोग हमलोगों को साथ लाए. अब तो दयाशंकर जी मंत्री हमलोगों का सम्मान कीजिए. माननीय जिलाध्यक्ष जी एक दिन उच्चाधिकारियों को बुलाइए और फैसला कीजिए. बीजेपी के लोग बसपा की तरह वशूली करने थाने और तहसील में नहीं जाते हैं. आपकी सेवा करने के लिए जाते हैं और जनता की सेवा में जो व्यवधान पैदा करेगा उसका खैर नहीं है. मैं पुनः एक बार प्रभारी मंत्री और परिवहन मंत्री से आग्रह करूंगा, एक मीटिंग कीजिए.

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget