एक्सप्लोरर

मुख्तार अब्बास नकवी NCERT की किताबों वाले मामले पर बोले- 'दशकों तक जो पाप हुआ है उसे ठीक...'

UP News: रामपुर के गुरद्वारा विवाद में यूपी सरकार के मंत्री बलदेव सिंह ओलक का वीडियो वायरल होने के सवाल पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा गुरद्वारे का विवाद काफी पुराना है और दोनों पक्ष एक ही समाज के हैं.

बीजेपी नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने NCERT की नई किताबो में मुगलों का क्रूर इतिहास, बर्बरता और धार्मिक असहिष्णुता के बारे में विस्तार से पढ़ाये जाने पर कहा कि विदेशी आक्रान्ताओं की महिमा मंडित करने का दशकों तक जो पाप हुआ है उसे ठीक करने की जरूरत है. बीजेपी नेता ने कहा कि मुझे लगता है कि NCERT की किताबों में जो विदेशी आक्रान्ताओं की अपराधिक करतूतें रही हैं उस से उन्हें मुक्ति मिले ये ठीक रहेगा. 

क्या मुगलों की निशानी वाली ताजमहल और लाल किला जैसी इमारतों को भी गिरा देना चाहिए? इस सवाल पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा की निशानी और उनकी करतूतों दोनों में फर्क है. क्योंकि उस समय के हमारे कथित इतिहासकारों ने उनकी चीजों को बहुत महिमा मंडित कर के दिखाया था. भारत की सनातन संस्कार संस्कृति दुनिया की सबसे बड़ी संस्कृति का हिस्सा है चाहे भगवत गीता हो या रामायण हो या और इस से जुड़े धर्म ग्रन्थ हों. वो सब समाज के सभी वर्गों को पढ़ना, समझना और सीखना चाहिए. 

रामपुर के गुरद्वारा विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया

इसके साथ ही रामपुर में गुरद्वारा विवाद में यूपी सरकार के मंत्री बलदेव सिंह ओलक का वीडियो वायरल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गुरद्वारे का विवाद काफी पुराना है और दोनों पक्ष एक ही समाज के हैं जो एक दूसरे को जानते समझते हैं मुझे लगता है की इस मामले में कोई भी बात का बतंगड़ नहीं होना चाहिए. बीजेपी नेता ने कहा कि जो कानूनी प्रक्रिया है उसका पालन होना चाहिए. इस मामले में मैंने बलदेव सिंह ओलक से भी बात की है और दूसरे पक्ष के लोग भी हमारे जानने वाले हैं मैं उन से भी जानकारी लूँगा और बता करूंगा. 

रामपुर पहुंचे थे पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी आज रामपुर पहुंचे. जहां बीजेपी जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार समेत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया. इसके बाद वह अपने निज निवास शंकरपुर पहुंचे और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की वहीं मीडिया से उन्होंने ये बात कही.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget