एक्सप्लोरर

UP News: सीतापुर पहुंचे सीएम योगी का एलान, 'अयोध्या की तर्ज पर करेंगे नैमिषारण्य का विकास'

Sitapur News: मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र और पौणारिक तीर्थ नैमिषारण्य में गांधी जयंती के एक दिन पूर्व 'स्वच्छता ही सेवा' के माध्यम से बापू को स्वच्छांजलि देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

CM Yogi In Sitapur: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (1 अक्टूबर) को सीतापुर पहुंचे. जहां उन्होंने जिला वासियों को करोड़ों की सौगात दी. इसके साथ ही उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अयोध्या की तर्ज पर नैमिषारण्य का विकास किया जाएगा और इसमें बजट की कोई कमी नहीं रहेगी. 

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "जनपद सीतापुर स्थित ऋषि-मुनियों की पावन तपोस्थली नैमिषारण्य धाम में आज स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में सहभाग किया, इस अवसर पर लगभग 550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी हुआ. क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई." 

"नैमिषारण्य का करेंगे विकास"

सीएम योगी ने सीतापुर स्थित नैमिषारण्य धाम में स्वच्छता श्रम दान के साथ पूजा-अर्चना भी की. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नैमिषारण्य भारत की वैदिक और पौराणिक ज्ञान की धरती है. केंद्र और प्रदेश सरकार, दोनों मिलकर के नैमिषारण्य का समर्थ विकास करना चाहती हैं. डबल इंजन की सरकार तीर्थ स्थलों, आश्रमों और मठ-मंदिरों के संरक्षण-संवर्धन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. 

प्रदेश के जनता से की ये अपील

उन्होंने कहा कि कोई भी श्रद्धालु/पर्यटक प्रदेश आता है तो हमारा उसके प्रति बहुत अच्छा व्यवहार होना चाहिए. अच्छा व्यवहार होगा तो श्रद्धालु/पर्यटक तीर्थ के बारे में अच्छी धारणा बनाकर जाता है, अन्य लोगों से यहां की तारीफ करता है. हमारा दायित्व होता है कि हम अपने तीर्थों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें. आज कोई व्यक्ति यह नहीं कह सकता कि उसको कोई पूछने वाला नहीं, हर स्तर पर सहयोग करने को डबल इंजन की सरकार तैयार है. 

नैमिषारण्य को हेलिकॉप्टर की सेवा से जोड़ने की घोषणा

सीएम ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब लखनऊ से नैमिषारण्य की कनेक्टिविटी सामान्य बस व टैक्सी से नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक बस से होगी. कुछ दिनों के बाद हम नैमिषारण्य को हेलिकॉप्टर की सेवा से जोड़ने वाले हैं. आज डबल इंजन की सरकार, नैमिष तीर्थ को फिर से विश्व विख्यात तीर्थ के रूप में विकसित करने के अभियान को आगे बढ़ा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने का मुद्दा गरमाया, बीजेपी के इस नेता ने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
Embed widget