एक्सप्लोरर

कर्नाटक में फिर येदियुरप्पा की सरकार, शाम 6 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

कर्नाटक में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष शाम 6 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। येदियुरप्पा ने आज सुबह राज्यपाल से मुलाकात भी की है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस गठबंधन की 14 महीने वाली पुरानी सरकार गिरने के बाद आज नई सरकार बनने जा रही है। कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार सुबह राज्यपाल वाजूभाई वाला से राजभवन में मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। मुलाकात के बाद येदियुरप्पा ने दावा किया वो शाम 6 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद येदियुरप्पा ने कहा, 'मैंने राज्यपाल से अभी मुलाकात की है। आज शाम 6 बजे मैं मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा।'

येदियुरप्पा ने राज्यपाल को 105 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा है। उन्होंने बताया कि उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। येदियुरप्पा ने कहा कि चूंकि वह पहले ही विपक्ष के नेता हैं तो नेता चुनने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाएगा, इसके बारे में मैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा करूंगा और उन्हें सूचित करूंगा।

येदियुरप्पा ने कहा कि वह शपथ ग्रहण समारोह के लिए निवर्तमान मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्दरमैया को भी निमंत्रण पत्र भेजेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं कुमारस्वामी और सिद्दरमैया को व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित करने के लिए उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश करूंगा।'

बता दें कि 24 जुलाई को कर्नाटक विधानसभा में एचडी कुमारस्वामी की सरकार विश्वास प्रस्ताव पास नहीं कर पाई थी। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को सिर्फ 99 वोट मिले थे जबकि बीजेपी को 105 वोट मिले थे।

गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी नेता जगदीश शेट्टार, अरविंद लिंबावली, मधुस्वामी, बसवराज बोम्मई और येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र समेत कर्नाटक भाजपा के नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली में शाह से मुलाकात की थी और ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने सरकार गठन के बारे में चर्चा की।

तीन बागी अयोग्य करार कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के तीन बागी विधायकों को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराया है। स्पीकर ने तीन विधायकों को विधानसभा के मौजूदा कार्यकाल तक के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इन तीन विधायकों में कांग्रेस के दो बागी रमेश जारकिहोली और महेश कुमातल्ली के अलावा एक निर्दलीय विधायक आर शंकर हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पछतावा है! अमरोहा में एक दूल्हा और 3 दुल्हन वाली शादी निकली फर्जी
पछतावा है! अमरोहा में एक दूल्हा और 3 दुल्हन वाली शादी निकली फर्जी
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक सभी स्कूल बंद, सड़कें बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक सभी स्कूल बंद, सड़कें बंद
हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने सराहा योगी सरकार का शिक्षा मॉडल
हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने सराहा योगी सरकार का शिक्षा मॉडल
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget