एक्सप्लोरर

UP News: 'गोकशी के खिलाफ बने सख्त कानून', गाय को लेकर हाईकोर्ट की टिप्पणी पर बोले BJP नेता कुंवर बासित अली

Lucknow News: गाय पर हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद बीजेपी के साथ ही इसके सहयोगी दलों के नेताओं को प्रतिक्रिया सामने आ रही है. हाई कोर्ट की टिप्पणी का सभी नेताओं ने स्वागत किया है.

UP News: गाय को संरक्षित राष्ट्रीय पशु घोषित करने की जरूरत बताने वाली हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच की टिप्पणी पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर इस्लाम की नजर से इसे देखा जाए तो कई बड़े लोगों ने कहा है कि वह पशुओं की सरदार है. गाय के दूध को शिफा कहा गया है. बासित अली ने कहा कि योगी सरकार में लगातार गाय को बचाने के लिए काम किया जा रहा है. गौशालाएं बनाई जा रही हैं. यह अपने आप में पूरे देश, और विश्व के लिए एक नजीर बन रहा है लेकिन फिर भी मेरा मानना है कि एक सख्त कानून हो.

बासित अली ने कहा, 'मैं कोर्ट की तमाम बातों से सहमत हूं. मेरे मुस्लिम समाज के जो भाई, इस्लामिक स्कॉलर और बुद्धिजीवी हैं वे भी आगे आकर इस पर बात करेंगे तो और अच्छा होगा. यह कहा गया है कि अगर किसी पशु की कुर्बानी से भेदभाव होता तो वह जायज नहीं है.' बासित अली ने कहा कि तमाम बड़ी घटनाओं के पीछे आप देखें तो गाय और गोकशी निकल कर आती है. जो हिंदू और मुसलमान के बीच खाई को पैदा करने का काम करती है. लगातार इसके लिए हिंदू संगठन और कई अन्य लोग आंदोलन चलाकर सक्रिय रहते हैं. पुलिस भी गोकशी करने वालों को पकड़ रही है. 

किसी पार्टी का नहीं देश का मुद्दा है - बासित अली
बासित अली ने आगे कहा, 'एक मुस्लिम होने के नाते मैं कोर्ट के बयान का समर्थन करता हूं. एक पार्टी की नजर से अगर देखें तो बीजेपी के जो तमाम नेता और मंत्रियों के घरों पर गाय मिलती है. उनकी पूजा होती, उन्हें पाला जाता है, प्यार किया जाता है, दुलार किया जाता है. गाय को माता कहा गया है. यह एक पार्टी का मुद्दा नहीं बल्कि देश समाज का मुद्दा है, सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने से जुड़ा मुद्दा है जिसका सबको समर्थन करना चाहिए और मानना चाहिए.'

ये भी पढ़ें -

Holi 2023: बाजार से गायब हुईं चाइनीज पिचकारी, मोदी-योगी की फोटो लगी पिचकारियों की बढ़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget