एक्सप्लोरर

UP News: बीजेपी सांसद अविनाश राय खन्ना बोले- 'भव्य राम मंदिर और रेलवे स्टेशन का हो रहा निर्माण, एयरपोर्ट शुरू'

Ayodhya News: सपा पर हमला बोलते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अखिलेश यादव पानी में लाठी पीट रहे हैं. अविनाश राय खन्ना अयोध्या में विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे.

UP Politics: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या की तस्वीर बदलनेवाले तीन बड़े प्रोजेक्ट लगभग पूरा होने को हैं. राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के विराजमान होने से पहले अयोध्या को सड़क और वायु मार्ग से जोड़ा जा रहा है. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या एयरपोर्ट का भी संचालन शुरू हो जाएगा और वायु मार्ग के जरिए अयोध्या की अन्य शहरों से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी.

गुप्त प्रतार घाट पर विकास और सौंदर्यीकरण का काम भी लगभग पूरा होने को है. अवतार के रूप में भगवान राम मानव जीवन लीला समाप्त कर गुप्त प्रतार घाट से बैकुंठ को चले गए थे. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अयोध्या की बदलती तस्वीर भारत वासियों को बताना चाहती है. बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अयोध्या करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है. अयोध्या में भव्य राम मंदिर और रेलवे स्टेशन का निर्माण हो रहा है. रेलवे स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म को बढ़ाकर छह करने की योजना है. उन्होंने कहा कि अयोध्या आने का उद्देश्य बीजेपी के विकास कार्यों को दिखाना है.

कहा-तीन बड़े प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब
मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव पानी में लाठी पीट रहे हैं. उनकी न तो नीति है न नियति. बस जनता को गुमराह करने की कोशिश जरूर कर रहे हैं. लेकिन जनता झूठे वादों के झांसे में फंसने वाली नहीं है. आम आदमी पार्टी की कर्नाटक, हिमाचल, उत्तर प्रदेश में कोशिश नाकाम हो गई. प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा सके. उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी की स्टाइल के आगे कोई टिक नहीं सकता. अविनाश राय खन्ना ने अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात पर भी तंज कसा.

उन्होंने कहा कि सपा बेचारी करे भी क्या. कभी बसपा के साथ गठबंधन करती है. कभी कांग्रेस से हाथ मिलाती है. अंत में हार कर दोनों पार्टियों के नेता फिर बैठ जाते हैं. अब आम आदमी पार्टी का भी निवाला चबाकर अखिलेश यादव देख लें. नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के काम करने का स्टाइल बिल्कुल अलग है. उनकी स्टाइल के आगे कोई भी नहीं टिक पाएगा. 

UP Politics: ब्रजेश पाठक बोले- 'सपा और केजरीवाल के गठबंधन से BJP नुकसान नहीं', ओपी राजभर फिर बताया मित्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget