एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: लखनऊ में इजराइल के समर्थन में बीजेपी नेता ने लगवाए पोस्टर, कहा- अलीगढ़ में भी करेंगे ये काम

Israel-Hamas War: एक पोस्टर प्रसिद्ध इस्लामी मदरसा, दारुल उलूम नदवतुल उलमा के बाहर लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास और दूसरा होर्डिंग अलीगंज की एक मस्जिद के पास लगाया गया है. 

Israel-Hamas War: इजराइल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच चल रहे संघर्ष में भारत ने इजराइल के समर्थन का एलान किया है. इस बीच यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बीजेपी (BJP) नेता गाजा पट्टी में शासन करने वाले हमास के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं, जिसमें भारत-इजराइल के दोस्ताना संबंधों को भी दिखाया गया है. ये होर्डिंग अब चर्चा में आ गईं हैं. 

ये पोस्टर बीजेपी के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा की ओर से लगाए गए हैं. इन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्राइम मिनिस्टर बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर है, जिसमें दोनों नेता एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए अपने मजबूत रिश्तों का संदेश दे रहे हैं. इस पोस्टर पर ऊपर की ओर लिखा है संकट की इस घड़ी में संपूर्ण भारत उनके साथ है. 

बीजेपी नेता ने लगवाएं होर्डिंग्स
इजराइल के साथ भारत की दोस्ती के इन पोस्टरों को जिन जगहों पर लगाया गया, उसे लेकर अब ये चर्चा में आ गए हैं. इनमें से एक पोस्टर प्रसिद्ध इस्लामी मदरसा, दारुल उलूम नदवतुल उलमा के बाहर लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास लगाया गया था. जबकि दूसरा होर्डिंग अलीगंज की एक मस्जिद और एक मंदिर के पास लगाया गया था. 

अलीगढ़ में भी लगवाएंगे ये पोस्टर
लखनऊ में ये पोस्टर लगाने वाले बीजेपी के फायर ब्रांड नेता अभिजात मिश्रा का कहना है कि, "हम अलीगढ़ में भी ऐसे होर्डिंग्स लगाएंगे." उन्होंने इस दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फिलिस्तीनियों के समर्थन में छात्रों द्वारा निकाले गए मार्च का भी जिक्र किया. जहां इस मामले में चार नामजद छात्रों समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है. 

अभिजात मिश्रा ने कहा कि इन होर्डिंग्स को हमने इसलिए लगाया है क्योंकि हमारा मानना है कि पूरे देश को इज़राइल के साथ खड़ा होना चाहिए, जो एक क्रूर आतंकवादी हमले का शिकार बना, लेकिन कुछ मुट्ठी भर लोग इजराइल का समर्थन नहीं कर रहे हैं, उनकी कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए. 

वाराणसी में भी कैंडल मार्च निकाला
वाराणसी में भी हमास के खिलाफ में बड़ी संख्या में लोग निकले, गुरुवार शाम को हिन्दू संगठनों ने इजराइल के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला और वी सपोर्ट इजराइल के नारे लगाए. इस दौरान उनके हाथों में इजराइल और भारत के झंडे थे, तो वहीं कुछ लोगों के हाथों में पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीरें थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget