एक्सप्लोरर

सीएम योगी को दिल्ली चुनाव में इन 14 सीटों की मिली जिम्मेदारी, अवध ओझा की सीट पर भी करेंगे प्रचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. सीएम योगी, दिल्ली में चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं.

Delhi Election 2025:दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है. बीजेपी ने राज्य की 14 सीटों का जिम्मा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा है. इसमें से एक सीट आम आदमी पार्टी के नेता अवध ओझा की है. जानकारी के अनुसार बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर सबसे ज्या रैलियों में सीएम योगी शामिल होंगे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल्ली में चुनाव प्रचार के प्रस्तावित कार्यक्रम पर नजर डालें तो वह 23 जनवरी को किराड़ी, जनकपुरी, उत्तम नगर, 28 जनवरी को मुस्तफाबाद, घोंडा ,शाहदरा, पटपड़गंज, 30 जनवरी को महरौली, आर के पुरम ,राजेंद्र नगर, छतरपुर और 1 फरवरी को पालम ,बिजवासन और द्वारका विधानसभा सीट पर प्रचार कर सकते हैं.

बता दें सीएम योगी को जिन सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है उसमें पटपड़गंज से अवध ओझा कैंडिडेट हैं. वहीं किराड़ी से अनिल झा, जनकपुरी से प्रवीन कुमार, उत्तम नगर से पोश बाल्यान, मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान, घोंडा से गौरव शर्मा प्रत्याशी हैं.

कौन कौन है बीजेपी और आप का कैंडिडेट?
वहीं महरौली से महिंदर चौधरी, आरके पुरम से प्रमिला टोकस, छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं. पालम से आप ने जगिन्दर सोलंकी, बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज और द्वारका से विनय मिश्रा को मैदान में उतारा है.

बीजेपी की बात करें तो उसने पटपड़गंज से रवींद्र सिंह नेगी, बिजवासन से कैलाश गहलोत, मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट, आरके पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, घोंडा से अजय महावर, किराड़ी से बजरंग शुक्ला, उत्तम नगर से पवन शर्मा, द्वारका से प्रद्मुम्न राजपूत, पालम से कुलदीप सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है. छतरपुर से बीजेपी से करतार सिंह तंवर को कैंडिडेट बनाया है.

बता दें सीएम योगी को जिन सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसमें कुछ सीटें ऐसी भी हैं जो मुस्लिम बाहुल्य हैं. इन सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस, दोनों की नजर है.

(इनपुट- मनोज्ञा लोईवाल)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget