एक्सप्लोरर

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, जेपी नड्डा करेंगे अहम बैठक

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से पहले बीजेपी ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के हालात का जायजा लेने के लिए हाल ही में बीएल संतोष को भेजा था.

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल बीजेपी के सभी राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा इस बैठक में कोरोना काल के दौरान बीजेपी की ओर से किये गए कार्यो की समीक्षा करेंगे साथ ही आगे के कार्यो के लिए रणनीति बनेगी. 5 और 6 जून को होने वाली इस बैठक में सभी राज्यों के प्रभारियों से संगठन को लेकर भी बातचीत होगी.

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक का फोकस 2022 की शुरुआत में होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों पर होगा. इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा व मणिपुर शामिल हैं. पंजाब को छोड़कर बाकी 4 राज्यों में बीजेपी की सरकार है. बैठक में चुनावों को लेकर और मौजूदा हालात पर भी मंथन होगा.

सबसे ज्यादा फोकस उत्तर प्रदेश पर ही है

गौरतलब है कि चुनाव की तैयारियों से पहले बीजेपी ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के हालात का जायजा लेने के लिए हाल ही में बीएल संतोष को भेजा था. पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने हाल में ही पहले देहरादून पहुंचकर संगठन की समीक्षा की और उसके बाद लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के संग़ठन की समीक्षा की.

कोरोना के बीच पार्टी की छवि सुधारने के लिए 'सेवा ही संगठन' अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता आम लोगों के बीच जाकर उनकी मदद करेंगे. कोरोना संकट के दौरान परेशान लोगों की सहायता करने का लक्ष्य रखा गया है. सबसे ज्यादा फोकस उत्तर प्रदेश पर ही है. 5 व 6 जून को बीजेपी की होने वाली बैठक इसलिए काफी महत्वपूर्ण है संगठन के साथ-साथ चुनावी राज्यों के लिए भी रणनीति तैयार हो सकती है.

यह भी पढ़ें-

मुस्लिम धर्मगुरू मस्जिद के लाउडस्पीकर से लोगों से वैक्सीन लगवाने की कर रहे हैं अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget