एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में बीफ बर्गर बेचने वाला गिरफ्तार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया था हंगामा

Moradabad Today News: यूपी के मुराबाद में एक अफगान कैफे में बीफ बर्गर बेचा जा रहा था, जब इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने कैफे संचालक के खिलाफ थाने पर हंगामा किया.

Moradabad Latest News: यूपी के मुरादाबाद में बीफ बर्गर बेचने वाले एक कैफे मालिक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद की है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मुगलपुरा थाने पर हंगामा किया, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है. मुरादाबाद के एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि कैफे संचालक नावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना मुरादाबाद के मुगलपुरा कोतवाली इलाके की है. 

मुरादाबाद के जामा मस्जिद चौराहे के पास प्रिंस रोड पर संचालित अफगान कैफे पर बीफ बर्गर बेचने की शिकायत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुगलपुरा कोतवाली में की, जिसके बाद बजरंग दल के महानगर संयोजक अभिनव भटनागर की तहरीर पर थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया. बरबलान पुलिस चौकी क्षेत्र में हाल ही में खुले अफगान कैफे के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और संचालक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की शिकायत 

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अपनी शिकायत में कहा था कि अफगान कैफे के मेन्यू कार्ड में बीफ बर्गर बेचे जाने का जिक्र है, जिसकी कीमत 110 रुपये रखी गई है. बजरंग दल के नेताओं का कहना था कि बीफ बर्गर बेचे जाने से हिंदू धर्म की भावाएं और आस्था को आहत किया गया है, इसलिए कैफे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई 

पुलिस ने इस शिकायत के बाद मामले में जांच करके यह कार्रवाई की है. एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने मीडिया से कहा कि कैफे के संचालक आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुगलपुरा निवासी नावेद ही बरबलान में अफगान कैफे का संचालन करता था. मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

अफगान कैफे संचालक गिरफ्तार 

मुरादाबाद के जामा मस्जिद चौराहे के पास अफगान कैफे है. इस कैफे पर बीफ बर्गर बेचा जा रहा था, जब इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने इसकी जानकारी थाने को दी और थाने के पर उनकी तरफ से प्रदर्शन भी किया गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और अफगान कैसे के संचालक को गिरफ्तार कर लिया. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में लगे अखिलेश यादव के पोस्टर, सामने आई ये तस्वीरें, लिखा- जननायक

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget