एक्सप्लोरर

BJP District President: पश्चिमी यूपी में बीजेपी ने साधा जातीय समीकरण, 19 में 16 जिलाध्यक्ष बदले, इन्हें दी गई तरजीह

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने अपने संगठन में जिला स्तर पर बदलाव किया है. बीजेपी ने शुक्रवार को सभी जिलाध्यक्षों की सूची जारी की.

BJP District President: लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए यूपी में बीजेपी (BJP) ने अपने संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किया है, हालांकि काफी समय से इसकी अटकलें लगाई जा रहीं थी, जिसके बाद शुक्रवार को बीजेपी ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी, इस सूची में बीजेपी ने प्रदेश को छह हिस्सों में बांटा है और 98 जिलाध्यक्ष बनाए गए है. बीजेपी ने नई सूची में नए चेहरों को तरजीह दी और जातीय समीकरण का भी पूरा ख्याल रखा गया है. खासतौर से पश्चिमी यूपी की बात करें तो पार्टी ने सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है.

बीजेपी के मिशन 80 के लिए पश्चिमी यूपी काफी अहम है, यहां पर रालोद का खासा प्रभाव है, बीजेपी की तमाम कोशिशों के बाजवूद जयंत चौधरी एनडीए के साथ आने को तैयार नहीं है, ऐसे में अगर उनका यही रुख रहता है तो बीजेपी के लिए इस इलाके में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं, इस क्षेत्र में मुस्लिम मतदाता भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं. ऐसे में बीजेपी ने सभी जातियों को साधने की कोशिश की है. इस सूची में जाट, ठाकुर, ब्राह्मण, पिछड़ा वर्ग, दलित, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक सभी को शामिल किया गया है.

19 में से 16 नए चेहरों पर दांव

बीजेपी की ओर से जारी की गई सूची में वेस्ट यूपी में 19 जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं. इनमें से 80 जिलाध्यक्षों को पार्टी ने बदल दिया है, 19 में से सिर्फ 3 जिलाध्यक्ष है ऐसे में जिन पर पार्टी ने भरोसा जताया है बाकि 16 को बदल दिया गया है.  बीजेपी ने चार ठाकुर, दो ब्राह्मण, दो जाट, दो सैनी, दो गुर्जर, दलित, अति पिछड़ा, त्यागी, वैश्य और अल्पंख्यक समुदाय से एक-एक को शामिल किया है. 

जातीय समीकरण को तरजीह

रामपुर में हंसराज पप्पू को जिलाध्यक्ष बनाया गया है जो दलित समुदाय से आते हैं. मुरादाबाद महानगर से संजय शर्मा (ब्राह्मण), मुरादाबाद जिला से आकाश पाल (अति पिछड़ा), अमरोहा से उदयगिरि गोस्वामी (पिछड़ा), बिजनौर से भूपेंद्र चौहान, सहारनपुर महानगर से पुनीत त्यागी (त्यागी), सहारनपुर जिला से महेंद्र सैनी (), मुजफ्फरनगर से सुधीर सैनी, बागपत से वेदपाल उपाध्याय, शामली से तेजेंद्र निर्वाल, मेरठ महानगर से सुरेश जैन (अल्पसंख्यक), मेरठ जिला से शिवकुमार राणा (ठाकुर) को जिलाध्यक्ष बनाया है. 

इसके अलावा गाजियाबाद महानगर से संजीव शर्मा (ब्राह्मण), गाजियाबाद जिला से सत्यपाल प्रधान(गुर्जर), नोएडा महानगर से मनोज गुप्ता, गौतमबुद्धनगर से गजेंद्र मावी, बुलंदशहर से विकास चौहान, संभल से हरेंद्र सिंह रिंकू, हापुड़ से नरेश तोमर को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले I.N.D.I.A गठबंधन में रार! सपा-कांग्रेस में इस बात पर छिड़ी जुबानी जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget