एक्सप्लोरर

यूपी से बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए जयप्रकाश निषाद को उम्मीदवार बनाया

सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के बाद यूपी से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिये बीजेपी ने उम्मीदवार का एलान कर दिया है. पार्टी ने निषाद को चुनकर पिछड़ों पर बड़ा दांव लगाया है.

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के उपचुनाव लिये जय प्रकाश निषाद को उम्मीदवार घोषित किया. 24 अगस्त को राज्यसभा का उपचुनाव होना है. आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के बाद राज्यसभा की सीट रिक्त हो गयी थी.

भाजपा ने जयप्रकाश निषाद को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर पिछड़ों पर दांव लगाया है. जयप्रकाश निषाद गोरखपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं. वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर 2012 में चौरी-चौरा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे. जयप्रकाश निषाद का कार्यकाल पांच मई 2022 तक रहेगा.

बसपा छोडने के बाद समाजवादी पार्टी में भी रहे जयप्रकाश निषाद फरवरी 2018 में भाजपा में शामिल हो गए थे. उनके साथ लोकदल के गोरख सिंह सहित कई नेताओं ने कैम्पियरगंज के पीपीगंज में आयोजित बूथ समिति कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा की सदस्यता ली थी. निषाद पर दांव खेलकर भाजपा ने पिछड़ों की राजनीति में बढ़त लेने का प्रयास किया है.

कौन हैं जयप्रकाश निषाद

जयप्रकाश निषाद, भारत के उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा सभा में विधायक रहे है. 2012 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश की चौरी-चौरा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र,(निर्वाचन संख्या-326)से चुनाव जीता था. उन्होंने 2007 का चुनाव मनीराम विधानसभा (निर्वाचन संख्या-170)से लड़ा था जहां वो तीसरे स्थान पर रहे थे.

2017 में भी उन्होंने चौरी चौरा से विधानसभा से चुनाव लड़ा लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी से हार गए. वह 2008 से 2009 तक बहुजन समाज पार्टी की सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने फरवरी 2018 में योगी आदित्यनाथ जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, उनकी एक सभा मे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. वे इस समय भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं. उन्हें हाल ही में पूर्वांचल विकास बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें.

 यूपी छेड़छाड़ मामला: मायावती बोलीं- मनचलों की वजह से गई सुदीक्षा की जान, सख्त कार्रवाई करे सरकार

यूपी: आगरा में तेजी से बढ़ता कोरोना संक्रमण, मरीजों की संख्या 2100 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget