एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: BJP उम्मीदवार पारसनाथ राय बोले- 'संघ का स्वयंसेवक हूं, मुझे तो यही नहीं पता था कि...'

UP Lok Sabha Election 2024: पारसनाथ राय ने कहा कि जब पहली बार उन्हें फोन आया कि उन्हें प्रत्याशी बनाया जा रहा है तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ. जिलाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की थी.

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के सिंबल पर अफजाल अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पारसनाथ राय ने एबीपी लाइव बात की है. उन्होंने बातचीत में कहा कि चुनाव भले ही पहले बार लड़ रहा हूं पर गाजीपुर में कोई ऐसा गांव नहीं है जहां सामाजिक कार्य में मेरी मोटरसाइकल किसी क्षेत्र में न पहुंची हो. उन्होंने कहा में संघ का स्वयंसेवक हूं, 12 वर्ष जिला कार्यवाहक रहा, सह विभाग कार्यवाहक रहा, विभाग कार्यवाहक रहा और संपर्क प्रमुख विभाग का कार्यवाहक रहा हूं. अनेक बार चुनाव की पूरी व्यवस्था देखा हूं पर फर्क इतना है कि चुनाव पहली बार लड़ रहा हूं. संघ ने जब जब जो जिम्मेदारी दी वो निभाई और ये भी निभाऊंगा. उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि मैं चुनाव लडूंगा.

पारसनाथ राय ने कहा कि जब पहली बार उन्हें फोन आया कि उन्हें प्रत्याशी बनाया जा रहा है तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ पर जब उनकी जिला अध्यक्ष से बात हुई तब उन्हें इस बात की पुष्टि हुई कि वही प्रत्याशी हैं. उन्होंने कहा कि जब फोन आया तो वो कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहे थे. बच्चों को पढ़ाना उनका शौक है और उन्हें हिंदी, संस्कृत और इतिहास पढ़ाने में रुचि है. उन्होंने कहा कि टिकट देने के पहले संघ कार्यालय से फोन आया था पर तब समझ नहीं आया कि टिकट के लिए उन्हें फोन किया जा रहा है.

Lok Sabha Election 2024: 'विपक्ष के कई नेताओं ने अपने TV तोड़ दिए', पूर्व कांग्रेस नेता का चौंकाने वाला दावा

कई लोग हैं जो  चुनाव में करेंगे मदद
पारसनाथ राय ने कहा कि चुनाव में आजकल बड़े पैसे लग रहे हैं. मैं तो शिक्षक आदमी हूं पर बहुत से ऐसे लोग हैं जो मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि परिवार में टिकट मिलने पर उनके भाई ने कहा कि ठीक से चुनाव लड़ना है. पारसनाथ राय ने इंडिया गठबंधन पर बात करते हुए कहा कि 2019 में भले ही सपा-बसपा का गठबंधन था पर इस बार सपा-बसपा का गठबंधन नहीं है और सपा-कांग्रेस के गठबंधन में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है.  

बीएसपी के लोग साथ- बीजेपी उम्मीदवार
उन्होंने कहा कि इस बार बहुजन समाज पार्टी का भी कोई वजूद इस चुनाव में नहीं दिख रहा है. उन्होंने दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी जिस समाज के हैं उस समाज के लोग भाजपा के साथ दिख रहे हैं. पारसनाथ राय ने कहा कि मनोज सिन्हा का उन्हें टिकट दिलाने में कोई योगदान रहा या नहीं यह वो नहीं जानता पर उन्हें नहीं लगता कि मनोज जी ने किसी से मुझे टिकट दिलाने के बारे में कहा है. 

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है मेरा टिकट संघ की तरफ से हुआ है. मनोज सिन्हा जी का फोन आया और मुझसे कहा कि टिकट मिल गया है तो क्या करेंगे और कैसे करेंगे, तो हमने कहा चुनाव लड़ेंगे बढ़िया से. पारसनाथ राय ने कहा कि मनोज सिन्हा जी अपनी संविधानिक मर्यादाओं में बंधे हैं. लेकिन उनका संबंध इतना है कि मैं जहां भी जा रहा हूं वहां उनके संबंधों का फायदा मुझे मिल रहा है. पारसनाथ राय ने कहा कि मुझे तो यही नहीं पता था कि मुझे चुनाव लड़ना है पर अब चुनाव लड़ रहा हूं. बाकी पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसका अच्छे से निर्वहन करुंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget